केजरीवाल की कसकर क्लास ले सकते हैं राष्ट्रपति

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राष्ट्रपति प्रणव कुमार मुखर्जी से मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री मिलेंगे। संकेत मिल रहे हैं कि राष्ट्रपति जी केजरीवाल की कसकर खिंचाई कर सकते हैं। केजरीवाल उनसे दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग की शिकायत करने जाएंगे। वे कह रहे हैं कि जंग उन्हें उनके मन का दिल्ली का मुख्य सचिव नहीं दे रहे।

शकुंतला से काम लो

बता दें कि दिल्ली सरकार को शंकुतला गैमलिन को दिया गया कि उन्हें दिल्ली के कार्यकारी मुख्य सचिव के रूप में काम करने का मौका मिले। पर केजरीवाल और उनके खासमखास मनीष सिसोदिया तो गैमलिन पर तमाम आरोप लगा रहे हैं।

नेगेटिव कमेंट से बचें

जानकारों का कहना है कि राष्ट्रपति कायदे-कानूनों का बहुत ख्याल रखते हैं। वे केजरीवाल को साफतौर पर बता दें कि उन्हें किसी आईएएस अफसर को अपना यहां नियुक्त न करने का अधिकार नहीं है। उन्हें ये भी अधिकार नहीं है कि वे किसी भी अफसर के लिए कोई भी कमेंट कर दें।

इस बीच, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली के सभी अफसरों को निर्देश दिया है कि वो उप राज्यपाल के किसी भी आदेश का पालन ना करें। अब बेचारे अधिकारी करें तो क्या करें, यदि वो काम नहीं करते हैं तो जनता की मुश्किलों का समाधान कैसे होगा? मुख्यमंत्री और उप राज्यपाल के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई में नुकसान दिल्ली की जनता का ही होगा।

नाराज दिल्ली की जनता

बहरहाल दिल्ली में जंग- केजरीवाल के बीच चल रहे शीत युद्ध से दिल्ली की जनता नाराज लगती है। बहुत से लोगों का कहना है कि केजरीवाल अपनी सारी एनर्जी फिजूल के कामों में लगा देते हैं। उन्हें कायदे से अपना काम करना चाहिए। उन्हें उन वादों को निभाना चाहिए जो उन्होंने दिल्ली की जनता से किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+