Live: 40 घंटे से LG के दफ्तर में धरने पर केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने शुरू की भूख हड़ताल
नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 40 घंटे से अपनी मांगों को लेकर उपराज्यपाल के दफ्तर में धरने पर बैठे हैं। केजरीवाल के साथ उनके तीन मंत्री भी हैं। इनमें से सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भूख हड़ताल पर हैं। अपने मंत्रियों के साथ केजरीवाल सोमवार शाम 5.30 बजे उपराज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। जब उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो सभी ने वहीं धरने पर बैठने का फैसला किया।

LIVE Feed
अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट - दिल्ली की जनता के हक़ और विकास के लिए बड़े से बड़े संघर्ष के लिए तैयार हैं हम। वेटिंग रूम में सोने की सुविधा नहीं है। केजरीवाल और उनके मंत्री सोफा पर ही धरना और भूख हड़ताल कर रहे हैं।
दिल्ली की जनता के हक़ और विकास के लिए बड़े से बड़े संघर्ष के लिए तैयार हैं हम।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 12, 2018












Click it and Unblock the Notifications