दिल्ली के कुछ इलाकों में फिर से लग सकता है लॉकडाउन, सीएम केजरीवाल ने मांगी केंद्र से इजाजत

नई दिल्ली। दिल्ली में जिस तरह से एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसको देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार उन इलाकों में फिर से लॉकडाउन लगाने की तैयारी कर रही है जहां पर लोग जरूरी दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बाबत कहा कि दिल्ली मामले लगातार बढ़ रहे हैं, हम एक आम प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेज रहे हैं कि अगर जरूरत पड़े तो दिल्ली सरकार कुछ दिनों के लिए उन बाजारों को बंद कर सकती है जहां पर नियमों का पालन नहीं हो रहा है और ये कोरोना वायरस के स्थानीय हॉटस्पॉट बन रहे हैं।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal बोले- Wedding Ceremony में 200 की जगह 50 लोग ही होंगे शामिल | वनइंडिया हिंदी
    ak

    अरविंद केजरीवाल इन इसके साथ ही केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं केंद्र सरकार का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने दिल्ली के लोगों की मदद की और तत्काल आईसीयू में 750 बेड को बढ़ाया। सभी सरकारी एजेंसियों ने अपने प्रयास को दोगुना कर दिया है ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके, लेकिन इसे तबतक नहीं रोका जा सकता है जबतक कि लोग खुद से सावधानी नहीं बरतते हैं। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वो मास् पहनें, जरूरी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ हफ्तों पहले जब दिल्ली में कोरोना नियंत्रण में था, बड़ी संख्या में लोगों ने शादी में शिरकत की, केंद्र सरकार ने शादी में 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी थई। लेकिन अब इस अनुमति को वापस ले लिया गया है, अब शादी समारोह में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। इस फैसले को एलजी के पास भेजा गया है। बता दें कि कल रात के आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3797 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जबकि 99 लोगों की कोरोना से जान चली गई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 89 हजार के पार चली गई है। प्रदेश में अबतक 713 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+