संगरूर रैली में राहुल गांधी ने लगाया आरोप- पंजाब को बर्बाद करने वालों की मदद कर रहे हैं केजरीवाल
राहुल गांधी ने बादल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'जहां गुरुनानक जी ने 'तेरा-तेरा' की बात की वहीं आपकी सरकार 'मेरा मेरा' की बात करती है।'
संगरूर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पंजाब के संगरूर में चुनावी रैली की। राहुल गांधी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पंजाब की बर्बादी को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को होशियार रहना होगा। राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले कांग्रेस की रैली में हुए धमाके का जिक्र भी किया।

बादल सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने बादल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'जहां गुरुनानक जी ने 'तेरा-तेरा' की बात की वहीं आपकी सरकार 'मेरा मेरा' की बात करती है।' उन्होंने कहा कि बादल सरकार ने पंजाब को ड्रग्स की लत में डुबो दिया है जिससे वहां की युवा पीढ़ी राह भटक गई है। पंजाब में लगातार किसानों की अनदेखी हुई है। READ ALSO: कानपुर हादसा: 12 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकली 3 साल की बच्ची
'पंजाब को बर्बाद करने वालों की केजरीवाल कर रहे मदद'
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने धमाके का मुद्दा उठाते हुए कहा, 'वो शक्तियां जिन्होंने पहले पंजाब को बर्बाद किया, जिनके कारण हिंसा हुई थी, वो शक्तियां फिर खड़े होने की कोशिश कर रही हैं। कुछ दिन पहले बम धमाके में 6 लोग मारे गए। केजरीवाल जो दिल्ली के सीएम हैं वो इन शक्तियों को मदद कर रहे हैं। उन्हें खड़ा होने दे रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications