बेटे की सफलता और स्‍वास्‍थय के लिये केजरीवाल के पिता ने करवाया हवन

Arvind Kejriwal's father performs Hawan for success of AAP Government
गाजियाबाद। अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के एक दिन बाद रविवार को अरविंद के पिता ने बेटे के स्वास्थ्य एवं सफलता के लिए अपने घर के नजदीक एक मंदिर में 'हवन' करवाया। अरविंद के पिता एवं सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी गोविंद राम केजरीवाल ने कौशांबी के गिरनार टॉवर के नजदीक स्थित एक छोटे-से मंदिर में यह हवन करवाया। वह अक्सर इस मंदिर जाते रहते हैं। गोविंद राम ने कहा कि वह चाहते थे कि अरविंद भी हवन में शामिल हों, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण अरविंद ऐसा नहीं कर सके।

उन्होंने कहा कि वह अरविंद के स्वास्थ्य में सुधार चाहते हैं, जिससे कि वह लोगों से किए वादे पूरा कर सकने के योग्य हो सकें। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद को पिछले कई दिनों से खांसी की शिकायत है। गोविद राम ने कहा, "मैंने ईश्वर का आभार व्यक्त करने के लिए हवन करवाया।"

उन्होंने अरविंद के मुख्यमंत्री बनने को 'लोगों की जीत' बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे अरविंद 'दृढ़ इच्छाशक्ति' वाले हैं। गोविंद राम ने बताया, "उन्होंने (आप) लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। कई अच्छी छवि वाले नेताओं ने हमसे मुलाकात की है।" अरविंद के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, "यह तो ईश्वर के ऊपर है कि कौन प्रधानमंत्री बनता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+