PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे केजरीवाल, शीला दीक्षित को नहीं मिला न्योता
Recommended Video
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी 30 तारीख को दूसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे, लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ मोदी सरकार की वापसी हुई है और इसलिए बीजेपी की पूरी कोशिश है कि वो इस समारोह को यादगार और भव्य बनाए, इस शपथ ग्रहण में कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने बात है, बहुत सारे गणमान्य लोगों को शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भेजा गया है, खबर है कि शपथ ग्रहण का निमंत्रण दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी मिला है, जो कि उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे केजरीवाल
गौरतलब है कि चुनाव प्रचार और चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल लगातार मोदी और मोदी सरकार पर आरोप लगाते आए हैं, कभी-कभी तो आरोप लगाते हुए उनकी जुबान भी तीखी हो गई है, उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि बीजेपी और मोदी चुनाव बाद उनकी हत्या तक करा सकते हैं , इतने विवादित बयान के बाद भी भाजपा की ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री को शपथ ग्रहण का निमंत्रण भेजा गया है।

शीला दीक्षित को नहीं मिला न्योता
वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित (Shiela Dixit) ने कहा कि उन्हें पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है, गौरतलब है कि बीजेपी ने कांग्रेस और आप को किनारे करते हुए दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है।

क्या है कार्यक्रम
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। साथ ही, मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा।

बिम्सटेक (BIMSTEC) समूह
इस शपथ ग्रहण समारोह में सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों के अलावा सरकार ने बिम्सटेक (BIMSTEC) समूह के नेताओं को भी आमंत्रित किया है, बिम्सटेक देश के नेताओं को आमंत्रण सरकार की 'पड़ोसी प्रथम' नीति के तहत दिया गया है, मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वर्तमान अध्यक्ष एवं किर्गिस्तान के राष्ट्रपति तथा मॉरीशस के प्रधानमंत्री को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications