वीडियो: शपथ लेने जाते वक्‍त केजरीवाल ने तोड़ा नियम, महिला की सीट पर बैठकर किया मेट्रो में सफर

 Arvind Kejriwal broke law before becoming Delhi chief minister
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। नियम, कानून और भ्रष्‍टाचार का मुद्दा उठाकर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक अरविंद केजरीवाल शपथ ग्रहण के दिन नियमों को तोड़ते हुए नजर आये। इन दिनों सोशल साइट यू ट्यूब पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो मेट्रो में महिला के लिये आरक्षित सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। अब अगर ये वीडियो सही है और इससे कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है तो ये मेट्रो के नियमों का साफ-साफ उल्‍लंघन है।

उल्‍लेखनीय है कि ये उस दिन हुआ जब अरविंद केजरीवाल मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के लिये मेट्रो में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचे थे। मेट्रो में सफर के दौरान अरविंद केजरीवाल महिलाओं के लिये आरक्षित सीट पर बैठे दिखाये दिये। इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल के साथ पार्टी के वरिष्‍ठ नेता कुमार विश्‍वास भी महिलाओं के लिये आरक्षित सीट पर बैठे थे। वहीं दिल्ली मेट्रो के करीब 100 अस्थाई कर्मचारी गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे और अपनी नौकरियों को स्थाई किए जाने की मांग की।

कौशांबी स्थित मुख्यमंत्री के आवास के बाहर मेट्रो के एक कर्मचारी ने कहा, "मैं पिछले आठ वर्षो से मेट्रो में काम कर रहा हूं। हम यहां इस उम्मीद से एकत्र हुए हैं कि हमारी नौकरियों को स्थाई किया जाए।" कर्मचारियों ने दिल्ली मेट्रो के खिलाफ नारेबाजी भी की। दिल्ली मेट्रो रेल कामगार यूनियन के सदस्य नवीन ने बताया कि 1000 लोग डीएमआरसी में ठेके पर काम कर रहे हैं। इन्हें लंबे वक्त से नियमित नहीं किया गया है। डीएमआरसी के लिए लोगों को ठेके पर लेकर प्राइवेट कंपनी लेबर लॉ का उल्लंघन कर रही है। केजरीवाल ने दिल्ली में ठेकेदारी प्रथा बंद करने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+