समाचार चैनलों पर मोदी और राहुल से ज्यादा छाए रहे केजरीवाल

अध्ययन के अनुसार, एक से 15 मार्च के बीच प्राइम टाइम (शाम आठ बजे से 10 बजे तक) में केजरीवाल से संबधित खबरें कुल 429 मिनट दिखाई गईं, जो प्राइम टाइम का 28.19 फीसदी रहा। इसी अवधि में नरेंद्र मोदी से संबंधित खबरें 356 मिनट दिखाई गईं, जो कुल प्राइम टाइम का 23.98 फीसदी रहा। वहीं कांग्रेस के राहुल गांधी से संबंधित खबरों में 72 मिनट का समय दिया गया, जो कुल प्राइम टाइम का 4.76 प्रतिशत रहा।
अध्ययन में आज तक, एबीपी न्यूज, जी न्यूज, एनडीटीवी 24 गुणा 7 और सीएनएन-आईबीएन को शामिल किया गया। सीएमएस मीडिया लैब ने कहा कि राहुल को केजरीवाल से छह गुना कम और मोदी से पांच गुना समय दिखाया गया। अध्ययन से लोकसभा चुनाव-2014 को लेकर कही जा रही बात की मीडिया मोदीमय हो चुका है, गलत साबित होती है, क्योंकि इस मामले में केजरीवाल सबसे आगे हैं। हालांकि राजनीतिक दलों की बात करें तो सर्वाधिक कवरेज भाजपा को दिया गया है, जबकि दूसरे स्थान पर आम और तीसरे स्थान पर कांग्रेस है।












Click it and Unblock the Notifications