दिल्ली: मायापुरी में सीलिंग पर भड़के केजरीवाल, आप ने मोदी को बताया जनरल डायर

नई दिल्ली। दिल्ली के मायापुरी में सीलिंग करने पहुंची टीम से व्यापारियों के टकराव के बाद लाठीचार्ज की अरविंद केजरीवाल ने कड़ी आलोचना की है। आम आदमी पार्टी ने तो दिल्ली पुलिस को आम जनता पर हमला करने वाली जनरल डार की पुलिस कहा है। शनिवार को मायापुरी में फैक्ट्रियां सील करने गई एमसीडी टीम से व्यापारियों के टकराव के बाद दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और आइटीबीपी के जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

केजरीवाल ने किया इस पर ट्वीट

अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर ट्वीट किया, अपने ही व्यापारियों को इस तरह पीटना बेहद शर्मनाक है। व्यापारियों ने हमेशा धन और वोट से भाजपा का साथ दिया। बदले में भाजपा ने उनकी दुकानें सील की और उनको लाठियों से पीटा। चुनाव में भी व्यापारियों पर इतना बर्बर लाठी चार्ज? भाजपा साफ कह रही है- नहीं चाहिए भाजपा को व्यापारियों का साथ।

भाजपा सरकार ने दिल्ली व्यापारियों पर ज़ुल्म ढाए

एक और ट्वीट में केजरीवाल ने कहा है, अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होती तो हम 24 घंटे में सीलिंग रुकवा देते। 5 साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली व्यापारियों पर ख़ूब ज़ुल्म ढाए हैं। मेरी दिल्ली के व्यापारियों से अपील- वोट डालने जाओ तो एक एक लाठी का बदला लेना। इस बार झाड़ू को वोट देना ताकि भविष्य में सीलिंग ना हो सके।

मायापुरी में सीलिंग के विरोध पर लाठीचार्ज

मायापुरी में सीलिंग के विरोध पर लाठीचार्ज

मायापुरी स्थित दिल्ली बड़ी कबाड़ मार्केट में एनजीटी के ऑर्डर पर एमसीडी के कर्मचारी 850 फैक्ट्रियों को सील करने पहुंचे थे। हंगामे की आशंका को देखते हुए मौके पर सीलिंग टीम के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की फोर्स के अलावा सीआरपीएफ और आइटीबीपी के जवान भी मौजूद थे। टीम ने जब फैक्ट्रियों को सील करना शुरू किया तो टकराव शुरू हो गया जो बाद में काफी बढ़ गया। इसके बाद लाठीचार्ज किया गया।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+