जानिए केजरीवाल के 6 रत्नों को, जिन पर उन्होंने दोबारा किया भरोसा

जानिए केजरीवाल के 6 रत्नों, जिन पर उन्होंने दोबारा किया भरोसा

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बन चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। केजरीवाल के साथ उनके 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में पूरी दिल्ली को आमंत्रित किया गया था। जहां केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो वहीं मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम मंत्री पद की शपथ ली। केजरीवाल ने अपने मंत्रीमंडल में कोई बदलाव नहीं किया।

 इन 6 रत्नों पर जताया भरोसा

इन 6 रत्नों पर जताया भरोसा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पुर्ण बहुमत हासिल करने के बाद तीसरी बार आप की सरकार बन गई। अरविंद केजरीवाल तीसरी बार बाद सीएम बने तो वहीं 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसमें मनीष सिसोदिया, इमरान हुसैन, गोपाल राय, राजेंद्र गौतम, सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत शामिल हैं। केजरीवाल ने भले ही कैबिनेट में नए चेहरे को शामिल नहीं किया और उन्हीं 6 मंत्रियों पर भरोसा जताया तो पिछली सरकार में कैबिनेट का भार संभाल रहे थे। मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री का पद संभाला सकते है। वहीं सत्येंद्र जैन इस बार भी स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, सार्वजनिक निर्माण विभाग, गृह और शहरी विकास विभागों की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। आम आदमी पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई के संयोजक गोपाल राय इस बार भी सामान्य प्रशासन विभाग, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण और श्रम का प्रभार संभाल सकते हैं। वहीं इमरान हुसैन पर्यावरण, खाद्य और आपूर्ति के साथ-साथ चुनाव विभागों का प्रभार संभाला सकते हैं। राजेंद्र गौतम एससी और एसटी, गुरुद्वारा चुनाव, जल और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार बन सकते हैं। कैलाश गहलोत ने परिवहन, राजस्व, कानून, न्याय और सूचना एंव प्रौद्योगिकी विभाग संभाल सकते हैं।

 मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया

केजरीवाल के दाहिने हाथ के तौर पर जाने जाने वाले मनीष सिसोदिया उनके सबसे करीब है। दिल्ली की पटपड़गंज सीट से विधायक मनीष सिसोदिया राजनीति से पहले सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। वो परिवर्तन नाम के सामाजिक संस्था का संचालन करते है । पेशे सो वो पत्रकार रहे हैं। दिल्ली में शिक्षा में सुधार को लेकर सिसोदिया ने बहुत काम किया है।

 सत्येंद्र जैन

सत्येंद्र जैन

केजरीवाल से विश्वासपात्रों में से एक सतेंद्र जैन आर्किटेक्ट हैं। वो तीसरी बार मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। केजरीवाल की पिछली सरकार नें मोहल्ला क्लिनीक का श्रेय जैन को मिला है। दिल्ली की शकूर बस्ती सीट से विधायक सतेंद्र जैन दिल्ली सरकार में स्वास्थ मंत्री रहे हैं।

 गोपाल राय

गोपाल राय

आम आदमी पार्टी के दिल्ली इकाई के संजोयक गोपाल राय दूसरी बार मंत्री पद की शपथ लेंगे। बाबरपुर सीट से विधायक गोपाल राय ने 30 हजार वोटों से जीत हासिल की। वो दिल्ली सरकार में श्रम मंत्री रहे हैं। अन्ना के आंदोलन के दौरान वो बेहद सक्रिय रहे हैं। संगठन को एकजुट रखने में इनकी अहम जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं के बीच इनकी पैठ गहरी है।

 कैलाश गहलोत

कैलाश गहलोत


कैलाश गहलोत केजरीवाल के करीबियों में शामिल है। वो दूसरी बार मंत्री बनने जा रहे हैं। नजफगढ़ सीट से दूसरी बार विधायक बने कैलाश परिवहन मंत्री रहे हैं। कैलाश जाट नेता के दौर पर जाने जाते हैं।

 इमरान हुसैन

इमरान हुसैन

दूसरी बार मंत्री पद की शपथ लेने वाले इमरान हुसैन बल्लीमारान सीट से विधायक रहे हैं। पिछली सरकार रकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बने थे। उनके पास चलर ऑफ बिजनेस स्टडिज में डिग्री है । वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

राजेंद्र गौतम

राजेंद्र गौतम

राजेंद्र गौतम दूसरी बार मंत्री बने है। सीमापुरी सीट से दूसरी बार विधायक बनने वाले राजेंद्र गौतम बड़े वोट मार्जिन से चुनाव जीते। पिछली सरकार में वो समाज कल्याण मंत्री रहे हैं। उन्होंने सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल की,यहां राजेंद्र पाल गौतम की लोकप्रियता और उनके कामकाज के आधार पर आम आदमी पार्टी ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए टिकट दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+