अरुणाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनें पेमा खांडु, नहीं कराया विश्वास मत
नयी दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में जारी राजनीतिक संकट अब सुलझ गया है। नाबाम तुकी की जगह पेमा खांडु राज्य के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। बागी विधायकों को साथ लाने के लिए नाबाम को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा और उनकी जगह पेमा खांडु को पार्टी का नेता चुना गया। बागी विधायकों की बदौलत कांग्रेस ने अरुणाचल में सत्ता हासिल कर ली।

कांग्रेस ने 44 विधायकों के समर्थन का दावा किया, जिसे राज्यपाल ने मान लिया और विश्वासमत नहीं कराया गया। खांडु के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद असंतुष्ट विधायक भी कांग्रेस के सााथ आ गए थे। आपको बता दें कि पेमा खांडु टुकी सरकार में पर्यटन मंत्री थे। वहीं अब वो अरुणाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं।
गौरतलब है कि 60 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में केवल 58 विधायक हैं, दो ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं कांग्रेस के पास 15 विधायकों का समर्थन था, जबकि 20 बागी विधायकों को साथ लाकर उसका आंकड़ा 35 हो जाएगा जो कि बहुमत से काफी ज्यादा होगा।












Click it and Unblock the Notifications