बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह यूपी से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा की दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को यूपी से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कर्नाटक से केसी रामामूर्ति को उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश में सपा से राज्यसभा सदस्य रहीं आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हुई थी।

आजम खान के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर तंजीन फातिमा ने चुनाव लड़ा था। उत्तर प्रदेश उपचुनाव में रामपुर सीट पर आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने एक बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसी सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर 12 दिसंबर को उपचुनाव होगा, जबकि इसी दिन मतों की गिनती का काम भी संपन्न हो जाएगा। वहीं, कर्नाटक में राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने केसी रामामूर्ति को उम्मीदवार बनाया है। केसी रामामूर्ति हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
लेकिन उनके कांग्रेस कोटे से इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं। रामामूर्ति का कार्यकाल जून, 2022 तक था।कर्नाटक की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। ये चुनाव 12 दिसंबर को होगा। इसके लिए नामांकन दो दिसंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नाम वापसी की तारीख 5 दिसंबर होगी जबकि मतों की गिनती का काम 12 दिसंबर को मतदान वाले दिन ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications