अरुण शैरी ने की मोदी की आलोचना, कहा सरकार की आर्थिक नीति दिशाहीन
नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सरकार में मंत्री रहे अरुण शौरी ने एनडीए सरकार की कमियां गिनवाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की है। अरुण शौरी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उनकी आर्थिक नीतियों की आलोचना की है।

शौरी ने कहा कि मौजूदा सरकार की आर्थिक नीति दिशाहीन है, वहीं सामाजिक माहौल अल्पसंख्यकों के बीच अत्यंत चिंता पैदा कर रहा है। उन्होंने मोदी सरकार के 1 साल के शासन को आंशिक रूप से अच्छा करार दिया और कहा कि बतौर पीएम सरकार की विदेश नीति में किया गया बदलाव अच्छा है, लेकिन अर्थव्यवस्था में किये गये वादे पूरे नहीं हुए।
एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या मोदी सरकार ने भारत को विकास के रास्ते पर बढ़ाने के लिए पर्याप्त प्रयास किये हैं तो उन्होंने कहा कि सबकुछ अतिशयोक्ति है। शौरी ने कहा कि ईसाई संस्थानों पर हमले, घर वापसी और लव जिहाद जैसे अभियानों के मद्देनजर सामाजिक मोर्चे पर अल्पसंख्यकों के बीच अत्यंत चिंता की स्थिति है।












Click it and Unblock the Notifications