अरुण जेटली बोले, 7 दशक से खतरा बना है पाकिस्तान, भारत को अपनी रक्षा तैयारी हमेशा श्रेष्ठ रखनी चाहिए

ऐयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारत भौगोलिक रूप से ऐसी जगह पर स्थित है जो खतरा हमेशा बरकरार रहता है।

चित्रदुर्ग (कर्नाटक)। रक्षामंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारत को अपनी रक्षा तैयारी को हमेशा सबसे सर्वोत्तम, सबसे श्रेष्ठ रखनी चाहिए। जेटली ने पाकिस्तान के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि देश करीब 70 साल से लगातार सुरक्षा खतरे का सामना कर रहा है। ऐसी सूरत में हमें अपनी रक्षा तैयारी को श्रेष्ठ रखना चाहिए।

अरुण जेटली बोले, भारत को अपनी रक्षा तैयारी हमेशा श्रेष्ठ रखनी चाहिए

एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज के उद्घाटन के बाद बोले जेटली

स्वदेश में विकसित मानवरहित और मानव संचालित एयरक्राफ्ट के परीक्षण के लिए स्थापित देश के पहले ऐयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारत भौगोलिक रूप से ऐसी जगह पर स्थित है जो खतरा हमेशा बरकरार रहता है।

'भारत को अपनी रक्षा तैयारी हमेशा श्रेष्ठ रखनी चाहिए'

खास तौर से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी है जो पिछले सात दशक से लगातार हमारी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए देश की सुरक्षा तैयारियों को हमेशा श्रेष्ठ रख जाना चाहिए। ऐसी रक्षा तैयारियों के लिए हमें खुद ही कदम उठाने होंगे। देश में ही रक्षा प्रणालियों के निर्माण के लिए जरूरी केंद्र की स्थापना बेहद जरूरी है। इसी के जरिए हम अपने रक्षा क्षेत्र को मजबूत कर सकते हैं।

'भारत को अपनी रक्षा तैयारी हमेशा श्रेष्ठ रखनी चाहिए'

एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि ये देश का पहला इस तरह का परीक्षण स्थल है जहां एयरोनॉटिकल रक्षा तैयारियों से जुड़ी हर चीज का परीक्षण किया जाएगा। एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज बेंगलुरू से करीब 250 किमी. दूर चलाकेरे में स्थित है। एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज की स्थापना बेंगलुरू में स्थित एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एडीई) और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) लैब्स के साथ मिलकर किया गया है।

arun jaitley, defence minister, pakistan, अरुण जेटली, रक्षा मंत्री, पाकिस्तान

रक्षा अधिकारियों के मुताबिक एटीआर में विभिन्न मानव रहित हवाई वाहनों के सशस्त्र बलों और दूसरे संगठनों में शामिल किए जाने से पहले परीक्षण की खास सुविधा होगी। यह एक 'राष्ट्रीय संपत्ति' है जिसमें 4090 एकड़ तकनीकी बुनियादी ढांचे के लिए और 200 एकड़ पारगमन और आवासीय उद्देश्यों के लिए 200 शामिल हैं। ये जमीन राज्य सरकार की ओर से आवंटित गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+