विपक्ष के आरोपों पर बोले अरुण जेटली, अगले 6 महीने तक RBI से फंड लेने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली का कहना है कि भारत को अगले छह महीने तक केंद्रीय बैंक से पैसे लेने की जरूरत नहीं है। अरुण जेटली ने विपक्षी पार्टियों के आरोपों को सिरे से खारिज किया जिसमें कहा गया था कि केंद्र 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न योजनाओं को फंड देने के लिए आरबीआई तक पहुंचने की कोशिश में लगी है।

एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अरुण जेटली ने कहा कि सरकार को अगले छह महीनों तक पैसों की जरुरत नहीं है। विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं कि सरकार RBI के अधिकारों को कम करने की कोशिश कर रही है। इसको खारिज करते हुए जेटली ने कहा कि सरकार ने आरबीआई के अधिकारों का सम्मान किया है।
जेटली ने कहा कि हम RBI की स्वायत्तता का पूरा सम्मान करते हैं लेकिन अगर कुछ क्षेत्रों में क्रेडिट की कमी आती है तो उन क्षेत्रों के साथ वैसा ही करेंगे जैसा हम आरबीआई के साथ करते हैं, हम इस मुद्दे को उठाएंगे। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।












Click it and Unblock the Notifications