किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अरुण जेटली को एम्स से छुट्टी मिली, घर लौटे

नई दिल्ली। दिल्ली के भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती अरुण जेटली को तीन सप्ताह के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वित्त मंत्री जेटली किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सोमवार को घर लौट गए। सोमवार दोपहर को ट्वीट कर जेटली ने इसकी जानकारी दी। अरुण जेटली ने ट्वीट किया, 'घर लौटकर अच्छा महसूस कर रहा हूं. डॉक्टरों, नर्सिग स्टाफ और मेरी निगरानी कर रहे अस्पताल के सहायकों का शुक्रिया. उन सभी शुभचिंतकों और मित्रों का भी धन्यवाद, जिन्होंने मेरे शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआएं कीं।'

Arun Jaitley discharged from AIIMS after successful kidney transplant

अस्पताल से लौटने के बाद जेटली ने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की है। आधे घंटे की इस बैठक में मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों ने हिस्सा लिया। गुर्दा संबंधी बीमारी के चलते अरूण जेटली को अप्रैल से ही मंत्रालय से कामकाज से दूर हैं।

तीन सप्ताह पहले उन्हें 12 मई को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां 14 मई को उनका किडनी ट्रांसप्लाट हुआ। जेटली की बीमारी के चलते फिलहाल रेलवे मंत्री पीयूष गोयल के पास वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+