जेटली भी बोलने लगे प्रियंका के बोल, कहा बंद हों निजी हमले

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली प्रियंका की राय से इत्तेफाक रखते हैं। उन्होंने प्रियंका की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि चुनाव में निजी मामलों को नहीं उठाना चाहिए लेकिन कांग्रेस के नेताओं को भी इस बात का ध्यान रखना होगा।
जेटली ने कहा कि प्रियंका चाहती हैं कि निजी हमलों से परहेज किया जाए, लेकिन कांग्रेस के कई नेताओं बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को उनकी वैवाहिक स्थिति समेत विभिन्न व्यक्तिगत मुद्दों पर निशाना बनाया है।
जेटली ने यह भी कहा कि ईमानदारी का मामला सार्वजनिक मुद्दा है। यह निजी मामला नहीं है। प्रियंका को सलाह देते हुए निजी हमले करते समय उनका परिवार और कांग्रेस उनकी सलाह का ध्यान रखें। जेटली ने कहा कि प्रियंका केवल भाजपा को इस बात की सलाह ना दे बल्कि उन्हें इसके लिए अपने अपने परिवार के लोगों और पार्टी नेताओं को भी समझाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications