अर्टिस्ट शिरीन मोदी की घर में हत्या, आरोपी माली की भी हुई मौत
नई दिल्ली। गोवा निवासी 65 वर्षीय कलाकार शिरीन मोदी और उनके माली को रविवार को मृत पाया गया। शिरीन मोदी और उनके माली का शव अरपोरा गांव में मिला है। पुलिस ने शुरुआती जांच में दोहरा हत्याकांड करार दिया है। उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक उत्कर्ष प्रसून ने कहा कि मोदी पर माली ने कथित तौर पर हमला किया था। आरोपी को घर के सीसीटीवी कैमरे में भागते हुए देखा गया था।

पुलिस के अनुसार, माली ने पहले शिरीन मोदी को मारा और बाद में घटनास्थल से भागने के चलते गिरने की वजह से आई चोटों के कारण वह खुद भी मर गया। मुंबई की रहने वाली शिरीन मोदी उत्तर गोवा जिले के अरपोरा गांव में एक आर्ट स्टूडियो चलती थी। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, असम के रहने वाले माली प्रफुल्ला ने मोदी को मारा। घर के स्टोररूम में भारी हथियार से उस पर वार करने के बाद उसने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन वह गिर गया और बाद में आई चोटों के कारण वह भी मर गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मोदी मुंबई की रहने वाली हैं और कुछ वर्ष पहले गोवा आकर रहने लगी थीं।
पड़ोसियों के बयानों के मुताबिक, मोदी और उसके माली के बीच लगातार मनमुटाव चल रहा था। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मृत कलाकार के घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज में माली घर से भागता हुआ दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications