अब अनुपम खेर ने की धारा 370 को निरस्त कर देने की बात

नई दिल्ली। एक बार फिर से कश्मीर में कश्मीर पंडितों को बसाने की बात कही जा रही है जिसे लेकर देश में एक नई बहस पैदा हो गई है। राजनीतिक टिप्पणीयों के बीच अब देश के महान कलाकारों में से एक बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी कश्मीर पंडितों के हक के लिए आवाज उठायी है।

Article 370 should be abolished, says Anupam Kher

रविवार को 'रूट्स इन कश्मीर' द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में अनुपम खेर ने शिरकत की और कहा कि निजी तौर पर मुझे लगता है कि धारा 370 को निरस्त कर देना चाहिए और कश्मीर से विस्थापित हुए पंडित समुदाय के लिए कश्मीर घाटी में स्मार्ट सिटी बनाई जानी चाहिए।

जानिए आखिर क्या है धारा 370

मालूम हो कि अनुपम खेर स्वयं एक कश्मीरी पंडित हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित अब अपनी उन कालोनियों में वापस नहीं लौट सकते जहां पर वह पहले रह रहे थे, क्योंकि ज्यादातर जगह को या तो जला दिया गया है या फिर उस पर कब्जा कर लिया गया है। इसलिए मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि वह इस बस्ती का एक स्मार्ट सिटी के रूप में निर्माण करने पर विचार करे। देश के कुछ सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक, शिक्षाविद और आईटी पेशेवर पंडित समुदाय से आते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+