Article 370 हटने के बाद हिरासत में उमर और फारूख अब्‍दुल्‍ला सुबह से शाम तक ऐसे गुजारते हैं वक्त

श्रीनगर। जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को हटाए जाने के बाद नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के उपाध्‍यक्ष, राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला हिरासत में हैं। उमर अब्‍दुल्‍ला हॉलीवुड की फिल्‍में देखकर और जिम में पसीना बहाकर अपना समय काट कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक उमर को श्रीनगर के गुप्‍तकर रोड स्थित सरकारी गेस्‍ट हाउस हरि निवास पैलेस में रखा गया है। वहीं फारूख अब्‍दुल्‍ला को उनके घर में ही नजरबंद किया गया है। आपको बता दें कि आर्टिकल 370 हटने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए विभिन्‍न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत 1200 लोगों को हिरासत में लिया है। उमर एक माह के दौरान चार बार परिजनों से मिले हैं। वह बहन, भांजों और बुआ सुरैया से मिले हैं।

सुबह 5 बजे उठते हैं उमर अब्‍दुल्‍ला

सुबह 5 बजे उठते हैं उमर अब्‍दुल्‍ला

जानकारी के मुताबिक उमर अब्दुल्ला सुबह करीब पांच बजे उठ जाते हैं। उन्‍हें मॉर्निंग वॉक की अनुमति है तो वो सुबह एक घंटे सैर करते हैं। इसके अलावा शाम को दो घंटे वो जिम में पसीना बहाते हैं। उसके बाद रात करीब 8 बजे डिनर करते हैं। उन्होंने अपना वजन भी कम किया है।

सुबह उठकर नमाज अदा करते हैं फारूख अब्‍दुल्‍ला

सुबह उठकर नमाज अदा करते हैं फारूख अब्‍दुल्‍ला

पूर्व सीएम फारूक अब्‍दुल्‍ला को उनके घर में नजरबंद किया गया है। उन्‍होंने बताया कि एनसी पीडीपी और के अन्‍य नेताओं तथा पीपल्‍स कॉन्‍फ्रेंस के सज्‍जाद लोन को संतूर लेक व्‍यू होटेल के कमरों में रखा गया है। यह होटेल डल झील के किनारे पर बनाया गया है। बता दें कि कश्‍मीर में तेजी से हालात सामान्‍य हो रहे हैं।

उमर अब्‍दुल्‍ला ने बढ़ा ली है दाढ़ी

उमर अब्‍दुल्‍ला ने बढ़ा ली है दाढ़ी

दिलचस्प बात यह है कि उमर अब्दुल्ला रोजाना अच्छे कपड़े पहनते हैं। सूत्रों के मुताबिक जब वो खेलते हैं, तब रंगीन टी-शर्ट पहनते हैं। उनकी टी-शर्ट का ज्यादातर हिस्सा लाल और काला होता है। उन्होंने अपनी दाढ़ी बढ़ा ली है। वो ज्यादातर समय कमरे की खिड़की के पास गुजारते हैं और डल झील को निहारते रहते हैं। वो कभी कभार स्केचिंग करते हैं और रोजाना कुछ न कुछ लिखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+