VIDEO: महिला ने जरा सी बात पर यात्री को दिया ट्रेन के आगे धक्का, दर्दनाक मौत

मुंबई। मुलुंड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मामूली विवाद के चलते महिला ने एक यात्री को लोकल ट्रेन के सामने धक्का देकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी की मदद से एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक यात्री तलाश अब भी जारी है।

Arrested woman pushing passenger in front of Mumbai local

मुलुंड स्टेशन पर एक महिला और एक पुरुष यात्री ने दीपक पटवा (56) को रेलवे ट्रैक पर धक्का दे दिया था। इससे दीपक लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मामले की जांच कर रहे रेलवे जीआरपी ने मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला यात्री मनीषा ललित खाकड़िया को चेंबूर से गिरफ्तार कर लिया है।

Arrested woman pushing passenger in front of Mumbai local

जानकारी के अनुसार, मुलुंड स्टेशन के प्लैटफॉर्म क्रमांक 3 पर आरोपी मनीषा और दीपक के बीच कहासुनी हो रही थी। आरोपी मनीषा के साथ एक आदमी भी था। युवक ने गुस्से में आकर दीपक को चलती लोकल के सामने धक्का दे दिया। दीपक रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। लोकल ट्रेन की चपेट में आने से दीपक की मौत हो गई। कुर्ला जीआरपी ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+