'50 करोड़ मेरे घर पर कहां थे ये पता नहीं था...', अर्पिता मुखर्जी बोलीं- पैसों वाले कमरों तक मेरी पहुंच नहीं थी
'50 करोड़ मेरे घर पर कहां रखे थे ये पता नहीं था...', अर्पिता मुखर्जी बोलीं- पैसों वाले कमरों तक मेरी पहुंच नहीं थी
कोलकाता, 29 जुलाई: बंगाली अभिनेत्री और मॉडल अर्पिता मुखर्जी के घर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी में अब तक 50 करोड़ रुपये बरामद हो चुके हैं। इसके अलावा 5 किलो सोना और डॉलर भी मिले हैं। अर्पिता मुखर्जी को प्रवर्तन निदेशालय ने बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी के सहयोगी के रूप में पहचाना है। अब अर्पिता मुखर्जी ने ईडी के सामने बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी और उन पैसों को लेकर कई खुलासे किए हैं। अर्पिता मुखर्जी ने कहा है कि उन्हें ये नहीं पता था कि उनके घर में पैसे कहां और कैसे रखे हैं। अर्पिता मुखर्जी ने कहा है कि उन्हें कमरों में रखी गई राशि के बारे में पता नहीं था। अपने ही फ्लैट के अंदर उन्हें उन कमरों में नहीं जाने दिया जाता था, जहां कैश रखा हो।
Recommended Video

एक फ्लैट से 21 करोड़, दूसरे से 28 करोड़ हुए बरामद
प्रवर्तन निदेशालय ने बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैट से छापेमारी के बाद कई कीमती सामानों के अलावा कुल 50 करोड़ बरामद किए गए हैं। ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के दक्षिण कोलकाता के फ्लैट से लगभग 21 करोड़ बरामद किए जिसके बाद उसे और पार्थ चटर्जी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को एजेंसी ने बेलघरिया में अर्पिता मुखर्जी के एक अन्य फ्लैट पर छापा मारा गया, जहां से 28 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं।

'पैसों वाले कमरों में अर्पिता मुखर्जी नहीं जा सकती थीं...'
ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि अर्पिता मुखर्जी ने दावा किया कि उन्हें उन कमरों में प्रवेश नहीं करने दिया गया था, जहां पैसे रखे थे। अर्पिता मुखर्जी ने दावा किया कि 'पैसों वाले कमरों में उनको जाने नहीं दिया जाता था। अर्पिता मुखर्जी ने साफ-साफ कहा है कि इन पैसों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। ये पैसा पार्थ चटर्जी का है।

अर्पिता मुखर्जी का दावा- पैसा पार्थ चटर्जी का है
ईडी के एक अधिकारी ने कहा अर्पिता मुखर्जी ने दावा किया है कि पैसा पार्थ चटर्जी का है और वह और उसके आदमी उसके फ्लैट पर आते थे और पैसे जमा करते थे। उसने दावा किया कि वह जानती थी कि पैसे जमा किए जा रहे हैं, लेकिन राशि के बारे में पता नहीं था क्योंकि उसकी कमरे तक पहुंच नहीं थी।''

पार्थ चटर्जी नहीं दे रहे हैं ईडी के सवालों का जवाब
पार्थ चटर्जी अब तक ईडी को अपने जवाबों में टालमटोल करते रहे हैं। वह सही से ईडी के सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। वहीं अर्पिता मुखर्जी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने पूछताछकर्ताओं के साथ सहयोग किया है। उसने दावा किया कि पार्थ चटर्जी ने उसके फ्लैटों को 'मिनी बैंक' के रूप में इस्तेमाल किया।

ईडी के तीसरे अपार्टमेंट पर भी मारा छारा
गुरुवार (28 जुलाई) को ईडी ने एक अन्य अपार्टमेंट पर भी छापा मारा, जो अर्पिता मुखर्जी से भी जुड़ा हुआ है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि अधिकारियों को इस फ्लैट से कुछ बरामद हुआ है या नहीं। अर्पिता मुखर्जी का ये अपार्टमेंट चिनार पार्क में है। ईडी के एक अधिकारी ने कहा, हमें संदेह है कि उनके अन्य फ्लैटों की तरह, यहां भी नकदी जमा हो सकती है। हम पड़ोसियों से बात कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यहां किस तरह की गतिविधियां की गई हैं। इस फ्लैट का ब्योरा भी खुद अर्पिता मुखर्जी ने दिया है।

पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटाया गया
तृणमूल ने गुरुवार को पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया और उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा, "जांच जारी रहने तक उन्हें निलंबित कर दिया गया है। दोषी साबित होने पर वह वापस आ सकते हैं। सीएम ने फैसला लिया और पार्थ चटर्जी को मंत्री से हटा दिया गया। मामले की जांच चल रही है। अगर कोई कुछ गलत करता है तो टीएमसी उसे छोड़ेगी नहीं।''












Click it and Unblock the Notifications