आरोग्य सेतु ऐप के रजिस्टर्ड यूजर्स 10 करोड़ के पार, कोरोना मरीजों के लिए बना मददगार
नई दिल्ली। आरोग्य सेतु ऐप ने 10 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स के आंकड़े को पार कर लिया है। आरोग्य सेतु ऐप को इस आंकड़ों तक पहुंचने के लिए लगभग डेढ़ महीने का समय लगा है। सरकार ने कोरोना महामारी से लोगों के बचाव के लिए आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। इसके साथ 25 मई से शुरू हो रही घरेलू उड़ानों के लिए भी आरोग्य सेत ऐप को अनिवार्य कर दिया गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और आयुष्मान भारत-प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के अतरिक्त सीईओ प्रवीण गेडाम ने बताया कि, आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग अब भारत में 10 करोड़ से अधिक लोग कर रहे हैं। हम डेटा का विश्लेषण कर कोरोना संदिग्ध लोगों को कॉल कर और उन्हें डॉक्टरों के माध्यम से टेली-परामर्श प्रदान करवाते हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 1करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचने के मील के पत्थर को हासिल करना इसलिए आसान रहा क्योंकि इससे जुड़े सारे दिशानिर्देश बहुत सरल और समझने में आसान हैं
एडिशनल सीईओ प्रवीण गेडाम ने कहा कि, पिछले 1 महीने में लॉकडाउन की अवधि के दौरान हमने 1000 से अधिक नए अस्पतालों को अपने अस्पतालों के नेटवर्क में जोड़ा है। ये नेटवर्क अब लगभग 22,000 तक पहुंच गया है। राज्य सरकारों द्वारा COVID 19 के इलाज की सारी प्रक्रिया सरकारी अस्पतालों के माध्यम से है जबकि आयुष्मान भारत निजी अस्पतालों में भी उपचार की अनुमति देता है
बता दें कि, मोदी सरकार ने साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना को लॉन्च किया था। इस योजना की शुरुआत 30 अप्रैल 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में की थी। इस योजना के दायरे में आने वाले परिवार देश के किसी भी सरकारी अस्पताल या पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पताल में प्रत्येक साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications