राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवान ने की महिला के साथ छेड़खानी
नई दिल्ली। रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं, जहां ट्रेन में महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। ऐसा ही एक और मामला राजधानी एक्सप्रेस में सामने आया है। जहां रेलवे की इस वीआईपी ट्रेन में महिला के साथ सेना के जवान ने छेड़खानी की। डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में महिला के साथ सेना के जवान ने छेड़खानी की। महिला की शिकायत के मुताबिक पटना के आसपास सेना के जवान ने उसके साथ छेड़खानी की।

डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही 12423 अप राजधानी एक्सप्रेस में महिला के साथ सेना का जवान मुकेश कुमार छेड़खानी करने लगा। महिला के शोर मचाकर टीटी को इसकी सूचन दी, जिसके बाद टीटी ने फौरन मुगलसराय कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सेना के जवान के खिलाफ 354 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि इससे पहले भी ट्रेन में महिलाओं के साथ छेड़खानी के कई मामले सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications