ट्रायल में फेल हुई होवित्जर तोप, गोला दागते ही फट गया गन बैरल
दो सितंबर को तोप का बैरल क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें कितना नुकसान हुआ, संयुक्त जांच टीम इसकी पड़ताल कर रही है
नई दिल्ली। अमेरिका से खरीदी गई अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोप पोखरण फायरिंग रेंज में फील्ड ट्रायल के दौरान फेल हो गई। फायरिंग के दौरान तोप का गोला कई हिस्सों में टूट गया। अल्ट्रा लाइट होवित्जर M-777 तोप को अमेरिका से खरीदा गया है और इसकी कीमत 35 करोड़ रुपये है। सेना के सूत्रों के मुताबिक इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

कई हिस्सों में टूटा तोप का गोला
आपको बता दें कि मई में भारत को दो M-777 हॉवित्जर तोप मिली हैं। बोफोर्स मामला सामने आने के 30 साल बाद भारत को यह तोप मिली थी। आर्मी सूत्रों का कहना है कि फायरिंग के दौरान तोप का गोला कई हिस्सों में टूट गया। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

2 सितंबर की घटना
दो सितंबर को तोप का बैरल क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें कितना नुकसान हुआ, संयुक्त जांच टीम इसकी पड़ताल कर रही है। बीएई सिस्टम्स के एक प्रवक्ता ने बताया कि एम-777 के फील्ड फायरिंग के दौरान इसमें दर्ज की गई खराबी से कंपनी अवगत है।

भारतीय सेना ने अमेरिका से 145 हॉवित्जर तोपों के लिए करार किया है
गौरतलब है कि भारतीय सेना ने अमेरिका से 145 हॉवित्जर तोपों के लिए करार किया था। इनमें 25 तोपें बनी-बनाई खरीदी जाएंगी। शेष तोपों को बीएई सिस्टम्स और उसकी सहयोगी कंपनी महिंद्रा डिफेंस की ओर से भारत में ही असेंबल किया जाएगा। इन तोपों के लिए पिछले साल नवंबर में भारत और अमेरिका के बीच लगभग पांच हजार करोड़ रुपये का सौदा हुआ था। सितंबर 2018 को ट्रेनिंग के लिए तीन और तोप सेना को दी जाएंगी। सेना में इन तोपों को मार्च 2019 से शामिल किया जाना है और इसके बाद से 2021 के मध्य तक हर महीने पांच तोपों को सेना में शामिल किया जाना है। चीन और पाकिस्तान के साथ जुड़े विवाद को देखते हुए भारतीय सेना को इन तोपों की सख्त जरूरत है।
-
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग के बीच कूदा जापान! क्यों कहा अगर ऐसा होता है तो भेजेंगे सेना -
Donald Trump Gold Coin: अब सिक्कों पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर छिड़ा संग्राम












Click it and Unblock the Notifications