जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान से आया हथियार और खाना

श्रीनगर। पाकिस्तान किस कदर जम्मू-कश्मीर में हो रहे भारी मतदान से हताश है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान ने आतंकियों को घाटी में खून का खेलने के लिए भेजना शुरु कर दिया है। कल यानि शुक्रवार को सेना के कैंप में जिन छह आतंकियों ने धावा बोला था उनके पास से जो हथियार बरामद हुए हैं वह पाकिस्तान के हैं।

terror attack

हथियारों पर मेड इन पाकिस्तान
सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास से मेड इन पाकिस्तान के हथियार बरामद हुए हैं। जो हथियार बरामद हुए हैं वो एक 47, शॉटगन, नाईट विजन गॉगल, मैगजीन, ग्रेनेड हैं। सेना को मिले ये पाकिस्तानी हथियार इस आतंकी हमले में पाकिस्तान के हाथ होने का सबसे बड़ा सबूत हैं।

खाने के पैकेट पाकिस्तान के
यही नहीं आतंकियों के पास से जो खाने के पैकेट बरामद हुए हैं वो भी पाकिस्तान के हैं जिनपर उर्दू में लिखा हुआ था। वहीं सूत्रों की माने तो जो खाने के पैकेट मिले हैं वो पाकिस्तानी सेना को सप्लाई किए जाते हैं। यहीं नहीं जिस मात्रा में उनके पास खाद्य सामग्री मिली है उससे साफ हो जाता है कि सेना के साथ काफी दिनों तक मुठभेड़ के मूड में थे।

वहीं कश्मीर में हुए आतंकी हमलों की अमेरिका ने निंदा करते हुए कहा कि आतंक से लड़ाई में अमेरिका भारत की पूरी मदद करेगा। गौरतलब है कि कल हुई आतंकी मुठभेड़ में आठ सेना के जवान, 3 पुलिस के जवान शहीद हो गए थे। वहीं तकरीबन एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+