दो निर्दोष युवकों की हत्या के आरोप में नौ सेना के जवान दोषी करार

श्रीनगर। बडगांव मुठभेड़ में दो निर्दोष युवकों के मारे जाने के लिए सेना के नौ जवान दोषी पाए गये हैं। भारतीय सेना जूनियर कमिशन्ड अधिकारीर समेत नौ लोगों को दोषी ठहराया है। 53 राष्ट्रीय रायफल्स के जवानों पर दो निर्दोष युवकों को मारने का आरोप है।

army

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने बडगांव में दो जवानों के मारे जाने के बाद इसकी जिम्मेदीरी लेते हुए कहा था कि इसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। चुनाव के मद्देनजर सेना ने लोगों से अपील की थी वो धैर्य रखें जो भी इस हत्या का दोषी उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही जरूर की जाएगी।

मारे गये दोनों निर्दोष युवकों के परिजनों को सेना ने 10-10 लाख रुपए के मुआवजा भी देने की घोषणा की थी। मुठभेड़ में घायल दो अन्य युवकों के परिजनों को सेना ने पांच लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था।

गौरतलब है कि 53 राष्ट्रीय राईफ्लस ने 3 नवंबर को एक मारूती कार पर अंधाधुंध फायरिंग की थी जब कार सवार युवको ने गांव के करीब बने चेक पोस्ट पर कार नहीं रोकी थी। कार में सवार चारों युवको को गोली लगने के बाद सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें से दो युवकों की मौत हो गयी थी। जबकि दो अन्य युवकों का इलाज चल रहा है। जबकि पांचवा कार सवार युवक मौके से भागने में सफल हो गया था।

शुरुआती जांच के बाद जिले के डेवलेपमेंट कमिश्नर ने सेना के उस दावे की को झूठा साबित किया जिसमें सेना ने कहा था कि कार सवार युवकों ने पहले सेना पर फायरिंग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+