Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों को रविवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है।
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों को रविवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अवंतीपोरा (Avantipora ) पुलिस ने 50 आरआर और 110 बीएन सीआरपीएफ के साथ मिलकर आज पंपोर के अवंतीपोरा के चंधेरा पंपोर गांव में एक घर में बनी गौशाला की तलाशी ली जिसमें आतंकियों ने एक तहखानानुमा ठिकाना बना रखा था।

यह तहखाना 10 फीट ऊंचा और 5 फीट चौड़ा था और तहखाने का सिरा 6 फीट लंबी सुरंग से जुड़ा था। तहखाने के अंदर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की अपराध सामग्री और एके -47 की 26 राउंड गोलियां बरामद की गई हैं। इस के साथ-साथ सुरक्षाबलों ने उक्त ठिकाने से एक आतंकवादी को भी गिरफ्तार किया गया है। खबर के अनुसार पुलिस को ठिकाने पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस के अनुसार, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले एक अन्य घटना में भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने आज रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में मोटरसाइकिल पर फिट किए गए 2.4 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का समय पर पता लगाने के साथ उसे पूरे नियंत्रण के साथ नष्ट कर दिया। आईईडी का समय पर पता लगने कारण ही इसे विस्फोट होेने से पहले नष्ट किया जा सका।
इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को किया निष्क्रिय
पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश अनगरल ने कहा था कि "शनिवार की रात करीब 10 बजे पुलिस दल को गोहलद रीलान-मेंढर रोड के किनारे आईईडी की उपस्थिति का पता चला था जिसे बम निरोधक दस्ते द्वारा नियंत्रित विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।" प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि मोटरसाइकिल के साथ आईईडी को एक संदिग्ध आतंकवादी द्वारा वहां छोड़ा गया था जिसके बाद उसके पास ही के जंगल में भाग जाने की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications