Army Day 2021: 'ना झुकेंगे, ना रुकेंगे...', आर्मी डे पर देखें, भारतीय सेना की परेड की शानदार तस्वीरें
Army Day 2021: 'ना झुकेंगे, ना रुकेंगे...', आर्मी डे पर देखें, भारतीय सेना की परेड की शानदार तस्वीरें
Army Day 2021: देशभर में आज यानी 15 जनवरी को सेना दिवस (आर्मी डे) मनाया जा रहा है। इस दिन भारतीय थल सेना आर्मी डे के रूप में मनाती है। भारतीय सेना इस साल अपना 73वां स्थापना दिवस मना रही है। 15 जनवरी को आर्मी डे इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 15 जनवरी 1949 भारतीय सेना पूरी तरह ब्रिटिश थल सेना से मुक्त हुआ था और पहली बार लेफ्टिनेंट जनरल केएम करिअप्पा पहले भारतीय के तौर पर कमांडर इन चीफ बने थे। करिअप्पा आजाद भारत के पहले सेना प्रमुख थे। इस खास मौके पर दिल्ली सेना दिवस पर सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे ने करिअप्पा ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया है। प्रमुख एम.एम. नरवणे ने इंडियन आर्मी मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है।
Recommended Video

करिअप्पा ग्राउंड में परेड का निरीक्षण के दौरान सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे ने कहा, ''आज हम उन शहीदों को याद करते हैं, जिहोंने देश की रक्षा में वीरगति प्राप्त की है। उनकी शहादत समस्त देश और भारतीय सेना के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। मैं उनके परिवारों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम उनके साथ हमेशा खड़े हैं।''


















Click it and Unblock the Notifications