पीओके पर पाक का नाजायज कब्जा, वहां चल रही आतंकियों की सरकार: आर्मी चीफ

नई दिल्ली। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान जम्मू-कश्मीर का हिस्सा है। इस पूरे इलाको को गलत तरीके से पाकिस्तान नें अपने नियंत्रण में लिया है। जनरल रावत ने कहा कि हकीकत ये है कि पीओके में पाकिस्तान का भी कोई अधिकार नहीं है बल्कि वहां आतंकी ही सबकुछ चला रहे हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए आर्मी चीफ ने ये बातें कहीं।

Army Chief on pok, Bipin Rawat Pok Gilgit Baltistan, pakistan, Army, Bipin Rawat, Pok, Gilgit, Baltistan, pakistan, बिपिन रावत, पीओके, पाकिस्तान, भारतीय सेना

जनरल रावत ने कहा, जब हम जम्मू-कश्मीर कहते हैं तो उसमें पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान भी शामिल होता है और यही मिलकर ये सूबा पूरा होता है। पीओके और बाल्टिस्तान एक कब्जे वाला क्षेत्र है। जिसे पश्चिमी पड़ोसी पाकिस्तान ने नाजायज तरीके से हथिया रखा है।
पीओके को पाकिस्तानी सरकार नहीं नियंत्रित कर रही, ये हकीकत में एक आतंकवाद नियंत्रित पाकिस्तान का हिस्सा है।

बिपिन रावत ने इस दौरान कहा कि सेना को बेहतरीन हथियार मिलें इसके लिए भी कोशिशें हो रही हैं। उन्‍होंने कहा, मैं जवानों को भरोसा दिलाता हूं कि दुनिया की सबसे बढ़िया अमेरिकी सिग सॉर राइफल साल के अंत तक मिल जाएगी। इसे अमेरिका से आयात किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+