सेना प्रमुख बिपिन रावत का बड़ा बयान, सैन्य आवास परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार

नई दिल्ली। आर्मी चीफ बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि सैन्य आवास परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं और इसकी जांच कराई जा रही है। सेवानिवृत्त अधिकारियों की एक बैठक में जनरल रावत ने बात कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Army Chief General Bipin Rawat corruption cases come out in military housing projects

जनरल बिपिन रावत ने सेना के जवानों और अधिकारियों को इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर आगाह भी किया। उन्होंने साइबर और सूचना सुरक्षा में उल्लंघनों से बचने के लिए कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करने के लिए सेना के अफसरों और जवानों को कहा।

आपको बता दें कि रक्षा सेनाओं के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस पद पर पहली नियुक्ति के लिए थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के नाम की चर्चा है। फिलहाल वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ तीनों सेना प्रमुखों में सबसे सीनियर हैं। इस हैसियत से वह तीनों सैन्य प्रमुखों की समिति के अध्यक्ष भी हैं। धनोआ सितंबर में रिटायर होंगे। इसके बाद जनरल रावत सबसे सीनियर हो जाएंगे। सीडीएस की नियुक्ति की सिफारिश रक्षा मंत्रालय की समिति करेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की नियुक्ति समिति इस पर अंतिम मुहर लगाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+