चीनी सैनिकों के साथ झड़प के बाद लद्दाख पहुंचे आर्मी चीफ बिपिन रावत

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत रविवार को लेह-लद्दाख पहुंचे। उनका यह दो दिवसीय दौरा 15 अगस्‍त को लद्दाख में भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प के ठीक बाद हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आर्मी चीफ बॉर्डर के करीब कुछ पोस्‍ट का दौरा भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि सोमवार को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद भी लेह आ रहे हैं।

चीनी सैनिकों के साथ झड़प के बाद लद्दाख पहुंचे आर्मी चीफ

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को लद्दाख स्काउट्स की सभी पांचों बटालियनों एवं लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर के प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे और लद्दाख स्काउट्स की पांच बटालियनों को कलर्स भी प्रदान करेंगे। वह महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर भी जाएंगे। प्रेसिडेंट कलर्स सेना की ऐसी बटालियनों को प्रदान किए जाते हैं, जिन्होंने युद्ध के मैदान में वीरता की मिसाल कायम की हो।

आपको बता दें कि भूटान के डोकलाम में भी भारत और चीन के बीच पिछले तीन महीनों से गतिरोध जारी है। इस बीच लद्दाख में घुसपैठ की इस घटना ने भारत की चिंता जरूर बढ़ा दी है। लद्दाख दौरे के दौरान जनरल रावत वहां तैनात सेना के अफसरों के साथ अलग से मीटिंग भी करेंगे। जनरल रावत यहां मौजूद सैनिकों से भी बातचीत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+