तैमूर के धर्म को लेकर यूजर ने किया कमेंट, अर्जुन कपूर ने कर दी बोलती बंद

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों को अक्सर असहज करने वाले कमेंट का सामना करना पड़ता है। करीना कपूर ने हाल ही में बेटे तैमूर के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर पर अच्छे कमेंट आ रहे हैं तो वहीं एक यूजर ने बेहद हल्का कमेंट भी कर दिया। इसने तैमूर के धर्म को लेकर सवाल किया। इस पर करीना तो चुप रहीं लेकिन अर्जुन कपूर ने जमकर सुना दी।

अर्जुन कपूर के कमेंट पर आया था रिप्लाई

अर्जुन कपूर के कमेंट पर आया था रिप्लाई

करीना और तैमूर के फोटो पर अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा था- 'असली नवाब' अर्जुन के इस कमेंट पर एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड में एक और बच्चा हिंदु से मुस्लिम.. और तुझे अच्छा लग रहा है। इस पर अर्जुन भड़क गए और जवाब देते हुए लिखा- हिन्दु हो या मुस्लिम क्या फर्क पड़ता है और तू कौन है बे हिंदु और मुसलमान करने वाला।

अर्जुन को यूजर्स का भी मिला साथ

अर्जुन ने एक छोटे बच्चे का धर्म पूछने पर इस आदमी को लताड़ा तो दूसरे यूजर्स का भी उन्हें साथ मिला। कई यूजर्स ने अर्जुन के जवाब की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा कि इन लोगों को इसी तरह से जवाब जरूरी है। आखिर किसी बच्चे या बड़े का क्या धर्म है, इससे किसी को क्या मतलब है। इन्हें ऐसे ही जवाब मिलना चाहिए। अर्जुन अपनी बहन जाह्नवी की फोटो पर हल्के कमेंट करने पर पहले भी ट्रोलर्स को हड़का चुके हैं।

सैफ और करीना के बेटे हैं तैमूर

सैफ और करीना के बेटे हैं तैमूर

वहीं करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की बात की जाए तो वो अपने जन्म के बाद से ही मीडिया में चर्चा में रहते हैं। उनके फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते रहते हैं। करीना कपूर हिन्दू और सैफ अली खान मुसलमान हैं। इसलिए कई बार यूजर्स उनके धर्म को लेकर भी कमेंट कर देते हैं। यहां तक कि तैमूर के जन्म के समय भी कई लोगों ने उनको एक मुस्लिम नाम देने को लेकर सैफ अली खान पर भद्दे कमेंट किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+