अर्जुन ने माय बेबी कहते हुए मलाइका को लिखा रोमांटिक मैसेज, कई खास बातों का किया जिक्र
मुंबई, 28 जून: एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अफेयर को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। दोनों लगातार एक साथ दिखते हैं और साथ में अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। हाल ही में अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने उनके लिए काफी रोमांटिक और स्पेशल पोस्ट लिखी थी। अब अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने मलाइका के लिए एक स्पेशल मैसेज लिखा है।

क्या लिखा है अर्जुन ने
अर्जुन ने अपनी पोस्ट में लिखा है- बर्थडे लंच के दौरान में सोच में पड़ गया.. एक साल में कितना कुछ बदल जाता है। एक साल पहले मैं एकदम निराश-हताश, थका सा और भ्रमित था। आज मैं नई ऊर्जा महसूस कर रहा हूं। मैं अपने उन सभी करीबी लोगों को दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने जिंदगी में मुझे विश्वास दिलाया है और मेरा समर्थन किया है। मेरे सभी दोस्त, परिवार, फैंस का शुक्रिया। इसके बाद अर्जुन की इस तस्वीर खींचने के लिए मलाइका को क्रेडिट देते हुए लिखा है- वह मुझे खूबसूरत बना देती है।

मलाइका ने भी दी थी खास अंदाज में मुबारकबाद
अर्जुन कपूर ने दो दिन पहले ही अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका ने भी अर्जुन को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। मलाइका ने अर्जुन के साथ एक फोटो शेयर किया, जिसमें वो अर्जुन के सीने से लगी हुई दिख रही हैं। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन। मलाइका के बाद अर्जुन ने खास पोस्ट लिखी है।

दोनों काफी समय से साथ
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। दोनों अक्सर साथ ही दिखते हैं। मलाइका के अरबाज से तलाक के बाद से ही दोनों साथ हैं। मलाइका के अर्जुन से 11 साल छोटे होने को लेकर भी अक्सर दोनों को असहज करने वाले कमेंट का सामना करना पड़ता है लेकिन इसे दोनों ही बहुत गंभीरता से नहीं लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications