अर्चना गौतम ने वीडियो से खोल दी कांग्रेस की पोल, बोलीं- 'मुझे और मेरे पापा को मारने के लिए...'

Archana Gautam News Update: राजनेता, एक्ट्रेस और बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम और उनके पिता के साथ दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर 29 सितंबर को कथित तौर पर मारपीट की गई थी। अब अर्चना गौतम ने इस मामले पर ट्वीट कर कांग्रेस की सच्चाई उजागर की है।

अर्चना गौतम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि कैसे उन्हें और उनके पापा को मारने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा गया था। अर्चना गौतम ने इसके साथ ये भी कहा है कि, जब उनके और उनके पापा के साथ कांग्रेस दफ्तर के बार मारपीट की गई तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहां थे।

Archana Gautam

अर्चना गौतम बोलीं- 'कहां हैं अब राहुल- प्रियंका, TV चैनले से वीडियो हटवाया, शर्म करो'

अर्चना गौतम ने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर मारपीट का वीडियो जारी करते हुए लिखा, ''यह हकीकत है... देखिए किस तरह से मुझे मारने के लिए बोला गया, दिल्ली जनपथ जैसी जगह में रोड पर किस तरह से मुझे, मेरे पापा और मेरे ड्राइवर को मारा गया। शर्म करो महिला कांग्रेस की औरतें...।''

अर्चना गौतम ने आगे लिखा, ''शर्म करो संदीप सिंह (प्रियंका गांधी के पीए)। अकेली महिला पर महिलाओं से वार करवाते हो। और न्यूज चैनल से वीडियो डिलीट करवाते हो। कहां हैं, अब सब लोग, ये सब नहीं दिखता है क्या किसी को। ये कांग्रेस ऑफिस के बाहर हुआ, तब भी सब लोग क्यों चुप हैं...? कहां हं अब प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे।''

अर्चना गौतम ने मांगी पुलिस सुरक्षा

अर्चना गौतम ने 10 अक्टूबर को महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। अर्चना गौतम ने कहा कि, मैं 09.10.2023 को दी गई रजिस्टर्ड पुलिस कंप्लेंट पर अपना डिटेल्ड स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाने दिल्ली जाना चाहती हूं...इसलिए मैंने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी है। क्योंकि मुझे और मेरे पिता जी पर जानलेवा हमला हुआ था।'' अर्चना गौतम ने जानकारी दी थी कि वो 12.10.2023 को मुंबई से दिल्ली अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाने आएंगी।

अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी के पर्सनल सेक्रेटरी पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित होने के बाद अर्चना गौतम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने पूरी घटना के बारे में खुलासा किया। अर्चना गौतम ने साझा किया कि वह अब कानूनी रास्ता अपनाएंगी और भारत सरकार और कांग्रेस पार्टी से सुरक्षा देने का अनुरोध किया है। इसके अलावा, उन्होंने प्रियंका गांधी के पर्सनल सेक्रेटरी संदीप सिंह पर उन पर हमले की योजना बनाने का आरोप लगाया है। अर्चना गौतम ने कहा कि, प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह ने दिल्ली कांग्रेस दफ्तर के बाहर उनपर हमला करवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+