तस्लीमा नसरीन की 'घुटन' भरी टिप्पणी पर रहमान की बेटी का मुंहतोड़ जवाब, कहा-महिलाओं को नीचा दिखाना फेमिनिज्म नहीं होता

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महान संगीतकारों में से एक एआर रहमान की बेटी के हिजाब पर मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद रहमान और उनकी बेटी को काफी ट्रोल किया गया था, जिस पर अब तगड़ी प्रतिक्रिया रहमान की बेटी खातिजा की ओर से आई है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तस्लीमा पर तीखा वार किया है।

'महिलाओं को नीचा दिखाना फेमिनिज्म नहीं'

खातिजा ने अपने इंस्ट्रागाम में एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं माफी चाहूंगी कि आपको मेरे कपड़ों को देख घुटन होती है., आप प्लीज जाकर साफ-सुथरी हवा खाइए क्योंकि मुझे ये कपड़े पहन बिल्कुल भी घुटन नहीं होती बल्कि मैं बहुत ही गर्व महसूस करती हूं, सशक्त महसूस करती हूं।

तस्लीमा नसरीन को खातिजा ने दिया करारा जवाब

आप प्लीज पहले गूगल पर फेमिनिज्म का मतलब जरूर देख लीजिए क्योंकि दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाना और किसी के पिता को ऐसे मुद्दों में घसीटना फेमिनिज्म नहीं होता है, वैसे मुझे तो याद भी नहीं कि मैंने अपनी फोटो जांच के लिए आपके पास कब भेजी थी, आप अपनी चिंता कीजिए, लोगों के बारे में टिप्पणी करना छोड़ दीजिए।

खातिजा की पोस्ट हुई वायरल

खातिजा की पोस्ट हुई वायरल

खातिजा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, लोगों ने खातिजा की तारीफ करते हुए तस्लीमा की आलोचना की है, कुछ लोगों ने लिखा है कि खातिजा से लोगों को सबक लेना चाहिए क्योंकि उसमें अपनी बात कहने की हिम्मत है।

क्या कहा था तस्लीमा नसरीन ने?

दरअसल तस्लीमा ने ट्वीट किया था कि मुझे एआर रहमान का म्यूजिक बेहद पसंद है। लेकिन जब भी मैं उनकी बेटी को देखती हूं तो मुझे घुटन होती है, यह जानना बहुत ही अवसाद देने वाला है कि कल्चर फैमिली में पढ़ी-लिखी एक महिला का कैसे आसानी से ब्रेनवॉश हो सकता है।

'बेटी के कपड़ों को लेकर फैसला नहीं करते हैं'

'बेटी के कपड़ों को लेकर फैसला नहीं करते हैं'

दरअसल बात एक साल पहले की है, जब एक पार्टी में रहमान की बेटी बुर्का के साथ नजर आई थीं, जिसके बाद रहमान और उनकी बेटी को काफी ट्रोल किया गया था, ट्रोल्स को जवाब देने के लिए रहमान ने अपनी बेटियों की एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो बेटी के कपड़ों को लेकर फैसला नहीं करते हैं।

'मैं वयस्‍क हूं और अपनी जिंदगी के फैसले लेना जानती हूं'

'मैं वयस्‍क हूं और अपनी जिंदगी के फैसले लेना जानती हूं'

तब भी खतीजा रहमान ने फेसबुक पर लिखा था कि मैं सबको ये बताना चाहूंगी कि जो कपड़े मैं पहनती हूं, या फिर जिंदगी के जो दूसरे फैसले मैं लेती हूं, उनका मेरे माता-पिता या परिवार से कोई लेना-देना नहीं है। नकाब पहनना मेरा निजी फैसला था, मैं वयस्‍क हूं और अपनी जिंदगी के फैसले लेना जानती हूं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+