राष्ट्रपति बनने के बाद संपत्ति को दान कर दिया था कलाम साहब ने, नहीं लेते थे वेतन

लखनऊ। पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे कलाम ने अपने साधारण जीवन के आदर्शों केचलते ही पूरे देश के लोगों का दिल जीता था। कलाम साहब हमेशा से ही चकाचौंध भरी जिंदगी से दूर रहे और कभी भी विवादों मे नहीं रहे। लेकिन राष्ट्रपति बनने के बाद डॉ कलाम ने कुछ ऐसा किया जिसे शायद कम ही लोग जानते होंगे।

डॉ कलाम को जब देश का राष्ट्रपति घोषित किया गया था तो उन्हें पता था कि अब उन्हें अपनी जीवन यापन की जीनपर्यंत चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। लिहाजा उन्होंने अपनी जीवनभर की जमापुंजी को दान करने का फैसला लिया। अब्दुल कलाम ने राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी सभी संपत्ति और सैलरी सहित सेविंग को पूरा नाम का सामाजिक संस्था के नाम करने का फैसला लिया। पूरा एक सामाजिक संस्था है जोकि ग्रामीण इलाकों में लोगों को शहरी सुविधायें मुहैया कराती है।

अब्दुल कलाम ने खुद एक बार खुद अमूल दूध के मालिक वर्गीज कुरियन को फोनकर के कहा था कि अब मैं देश का राष्ट्रपति बन गया हूं और जीनपर्यंत भारत सरकार उनके भरण-पोषण का खयाल करेगी, ऐसे में बतायें कि मैं अपनी सैलरी और बचत के पैसों का क्या कर सकता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+