AP Inter Result 2025 Out: आंध्र प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट क्रैश, SMS से कैसे देखें परिणाम

AP Inter Result 2025 Out: आन्ध्र प्रदेश बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया बोर्ड की तरफ से आज दोपहर परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए । आधिकारिक साइट पर अपना रिजल्ट चेक कर उम्मीदवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिक लोड के चलते वेबसाइट स्लो हो गई है ऐसे में घबराने के बजाए इन ट्रिक्स के माध्यम से भी आप आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

जब किसी परीक्षा का परिणाम आता है तो लाखों स्टूडेंट्स एक साथ वेबसाइट पर रिजल्ट देखते हैं जिसके कारण कई बार संबंधिच वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है और फिर वो बहुत धीमी हो जाती है। ऐसे में स्टूडेंट्स परेशान हो जाते हैं कि अब रिजल्ट कैसे देखें लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वेबसाइट क्रैश होने पर भी रिजल्ट देखने के कई तरीके मौजूद हैं।

AP-Inter-Result-Out

आईए जानते हैं कि वेबसाइट क्रैश या स्लो होने पर छात्रा अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं...

AP Inter Result 2025 Out: SMS के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट

आंध्र प्रदेश बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम को आसानी से देखने के लिए पहले से ही एसएमएस सर्विस एक्टिवेट कर दिया है। आपको बस तय फॉर्मेट में अपना रोल नंबर लिखकर दिए गए नंबर पर भेजना होगा और कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

  • APGEN2 (स्पेस) पंजीकरण संख्या टाइप करें 5626 पर
  • द्वितीय वर्ष के छात्र (व्यावसायिक): APVOC2 (स्पेस) पंजीकरण संख्या 56263 पर भेजें
  • एपी इंटर परिणाम 2025 आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा

WhatsApp से ऐसे पाएं रिजल्ट:

  • इसके अलावा आंध्र प्रदेश बोर्ड ने WhatsApp मैसेंजर के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी हुई है।
  • इसके लिए छात्रों को 9552300009 WhatsApp नंबर पर 'Hii' का मैसेज करना होगा।
  • उसके बाद आपके फोन पर जरुरी जानकारी भरने के लिए मैसेज आएगा ये सारी चीजें भरने के बाद अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा की समय-सारणी

प्रथम वर्ष की परीक्षा: 1 मार्च से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी।​
द्वितीय वर्ष की परीक्षा: 3 मार्च से 20 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी।​

AP Inter Result 2025 Out: 83 प्रतिशत छात्र हुए पास

​आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) ने वर्ष 2025 के इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष द्वितीय वर्ष में 83% छात्र सफल हुए हैं, जबकि प्रथम वर्ष में 70% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। ​पिछले वर्ष, 2024 में, द्वितीय वर्ष का पास प्रतिशत 67% था, जो इस वर्ष 83% तक बढ़ गया है। यह सुधार छात्रों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।

पास होने के लिए न्यूनतम अंक

उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35% अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक से कम प्राप्त करता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। ​

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+