'मेरा कोई भी बयान जांच को प्रभावित करेगा', पंजाब के फिरोजपुर में सुरक्षा में हुई चूक पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा वह पंजाब के फिरोजपुर में उनकी सुरक्षा को लेकर हुई चूक पर कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि इससे इस मामले की जांच प्रभावित हो सकती है।
नई दिल्ली, 9 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा वह पंजाब के फिरोजपुर में उनकी सुरक्षा को लेकर हुई चूक पर कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि इससे इस मामले की जांच प्रभावित हो सकती है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा, 'मेरा इस मामले पर चुप रहना ही ठीक है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले को गंभीरता से देख रहा है। इस मामले में मेरा कोई भी बयान जांच को प्रभाविरत करेगा और यह सही नहीं है।'

न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा जो भी हुआ उसका सारा सच सुप्रीम कोर्ट की कमेंटी जनता के सामने लाएगी। हमें तब तक इंतजार करना चाहिए। बता दें कि इस मामले में 6 फरवरी को, सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई 5 सदस्यीय कमिटी ने पहली बार घटना स्थल पर जाकर इस मामले की जांच की थी। सुप्रीम कोर्ट ने पीएम की सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड न्यायाधीश इंदू मल्होत्रा की अध्यक्षता में इस कमिटी का गठन किया था।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: चीन को घेरने की तैयारी, LAC के मध्य-पूर्वी सेक्टरों पर भी K-9 हॉवित्जर तैनात करेगी सेना
बता दें कि पिछले महीने पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद केंद्र और पंजाब सरकार ने इस मामले की अलग-अलग जांच शुरू की। पंजाब सरकार ने रिटायर्ड जज मेहताब सिंह गिल और गृह सचिव अनुराग वर्मा की एक कमिटी बनाई थी, जबकि केंद्र सरकार ने सुरक्षा सचिव की अध्यक्षता में एक कमिटी गठित की, जिसमें इंटेलिजेंस ब्यूरो और एसपीजी अधिकारियों को शामिल किया गया। केंद्रीय कमिटी ने पहले ही इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने दोनों कमिटियों को भंग करते हुए इस मामले की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा के नेतृत्व में संयुक्त जांच समिति का गठन किया था।












Click it and Unblock the Notifications