चिदंबरम ने ED पर उठाए सवाल, पूछा- पिछले 4-5 सालों में क्या किसी भाजपा नेता पर केस दर्ज किया

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने सवाल उठाए हैं।

नई दिल्ली, 14 जून : राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम कानून के दुरुपयोग का विरोध कर रहे हैं, अगर ईडी कानून का पालन करता है तो हमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन ईडी कानून का पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने पूछा कि अपराध क्या है? इसका भी कोई उत्तर नहीं है। किस पुलिस एजेंसी ने एफआईआर दर्ज की है? इसका भी कोई जवाब नहीं, एफआईआर की कॉपी भी नहीं है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ED News । P Chidambaram । National Herald Case | Congress | वनइंडिया हिंदी । *Politics
    p chidambaram

    पी चिदंबरम ने कहा कि जाहिर है ईडी कानून का पालन नहीं कर रहे हैं और लोकतंत्र में हम विरोध करने के हकदार हैं। उन्होंने पूछा कि क्या कोई बीजेपी नेता है जिसके खिलाफ पिछले 4-5 सालों में ईडी ने मामला दर्ज किया है? क्या कोई भाजपा शासित राज्य है जहां ईडी ने मामला दर्ज किया है?

    पी चिदंबरम की बाईं पसली में फ्रैक्चर

    इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी को ईडी के भेजे गए समन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम भी शामिल हुए थे। विरोध के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा धक्का दिए जाने के बाद पी चिदंबरम की बाईं पसली में फ्रैक्चर हो गया था।

    कल अपने काम पर लौटूंगा

    पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि जब तीन बड़े और भारी भरकम पुलिसकर्मी आप से टकराते हैं, तो आप भाग्यशाली होते हैं कि एक संदिग्ध हेयरलाइन क्रैक से बच जाते हैं! डॉक्टरों ने कहा है कि अगर हेयरलाइन क्रैक है तो यह लगभग 10 दिनों में अपने आप ठीक हो जाएगी। मैं ठीक हूं और कल अपने काम पर जाऊंगा।

    प्रमोद तिवारी के सर में चोट

    वहीं, रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी को भी सड़क पर फेंक दिया गया और उनके सिर में चोट आई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार बर्बरता की हर हद पार कर गई। पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई, चश्मा जमीन पर फेंका, उनकी बायीं पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्चर है। सांसद प्रमोद तिवाड़ी को सड़क पर फेंका गया। सिर में चोट और पसली में फ्रैक्चर है। क्या यह प्रजातंत्र है?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+