विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने पहनी इतनी महंगी ब्लैक ड्रेस, क्या आप उसकी कीमत जानते हैं?
विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने पहनी इतनी महंगी ब्लैक ड्रेस, क्या आप उसकी कीमत जानते हैं?
नई दिल्ली: मॉम-टू-बी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी प्रग्नेंसी फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं। अनुष्का शर्मा पिछले महीने से अपने पति विराट कोहली और उनकी पूरी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को चीयर्स करने के लिए यूएई में हैं। आईपीएल के मैचों के दौरान अनुष्का शर्मा कई खूबसूरत और अट्रैक्टिव ड्रेसेस में बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते नजर आईं। लेकिन विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने जो ड्रेस पहनी है, उसको काफी पसंद किया जा रहा है। तो आइए आपको बताते हैं कि अनुष्का शर्मा ने जो ब्लैक ड्रेस में विराट के जन्मदिन पर फोटो शेयर की, उसकी कितनी कीमत है।

जानें अनुष्का के ब्लैक ड्रेस की कीमत
5 नवंबर 2020 को विराट कोहली ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया। अनुष्का शर्मा ने अपने पति कोहली के बर्थडे नाइट को स्पेशल बनाने एक लिए इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की। एक तस्वीर में अनुष्का कोहली को गले लगाते दिख रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में किस करते दिख रही हैं। इस फोटो में अनुष्का ने ब्लैक कढ़ाई वाली ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस की इंस्टाग्राम यूजर ने काफी तारीख की।
अनुष्का शर्मा की ये ड्रेस फैशन डिजाइनर Shruti Sancheti की डिजाइन की हुई है। प्लंजिंग नेकलाइन वाली ब्लैक मैक्सी ड्रेस की कीमत 28 हजार रुपये है। इस ड्रेस की खूबसूरती स्लीव्स पर बनी रंग-बिरंगे धागों वाली फ्लोरल कढ़ाई है।

मॉम-टू-बी अनुष्का शर्मा ने बदला अपना फैशन सेंस
मॉम-टू-बी अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए अपना फैशन सेंस बदल लिया है। ब्वॉयफ्रेंड टी-शर्ट, ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन, जींस-टॉप और जम्पशूट में ज्यादातर दिखने वाली अनुष्का शर्मा का मैटरनिटी फैशन पूरी तरह से बदल गया है।
अनुष्का शर्मा अब ऐसे ड्रेस का चुनाव करती हैं, जो स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ उनके लिए कम्फर्टबल भी हो। इसलिए अनुष्का इन दिनों ज्यादातर ढीली-ढाली मैक्सी ड्रेसेस में दिख रही हैं। अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में हैं।

कोहली के बर्थडे पार्टी में भी अनुष्का ने पहनी थी स्टाइलिश ड्रेस
अनुष्का शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ विराट कोहली का बर्थडे सेलिब्रेश के दौरान भी काफी स्टाइलिश ड्रेस में दिखी थीं। अनुष्का शर्मा ने ने रात की शाम की इस पार्टी के लिए पीच कलर का A लाइन ऑफ शोल्डर ड्रेस पहना था। अनुष्का ने इसके साथ न्यूड मेकअप किया था। इस ड्रेस में व्हाइट रंग के फ्लोरल प्रिंट भी थे। अनुष्का ने कम्फर्ट को ध्यान में रखते हुए इसके साथ कोई भी एक्सेसरीज नहीं पहनी थी।












Click it and Unblock the Notifications