Delhi Violence: सीएम केजरीवाल पर भड़के अनुराग कश्यप, बोले- क्या अमित शाह ने खरीद लिया या खुद अपना जमीर बेच खाए हो

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है, जिसमें दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल भी शामिल हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। वहीं, मंगलवार को भी मौजपुर और ब्रह्मपुरी इलाके में पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। इस हिंसा में अब तक 105 लोग घायल हुए हैं। जबकि दिल्ली में हिंसा को लेकर फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

अरविंद केजरीवाल पर भड़के अनुराग कश्यप

अरविंद केजरीवाल पर भड़के अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। अनुराग कश्यप ने कहा, 'यह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव जीता थ ना ? अभी कहां हैं अरविंद केजरीवाल और उनके आपिए? तुम्हारी दिल्ली जल रही है। क्या अमित शाह ने खरीद लिया है AAP को या खुद ही अपना जमीर बेच खाए हो।' इसके पहले स्वरा भास्कर ने भी आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए थे।

स्वरा ने भी उठाए थे सवाल

दिल्ली में हिंसा की घटनाओं पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और कहा, 'ये अर्जेंट अपील है, आम आदमी पार्टी, ट्वीट के अलावा भी कुछ और कर लो।' बता दें कि आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने दिल्ली के हालात पर ट्वीट किया था। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा से चिंतित हैं। कई पुलिसकर्मी और नागरिक घायल हो गए और कुछ ने अपनी जान गंवा दी।

केजरीवाल ने की शांति की अपील

केजरीवाल ने की शांति की अपील

सीएम केजरीवाल ने कहा था कि हिंसा के दौरान कई घरों में आग लगा दी गई और दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राजधानी में हिंसा की घटनाओं के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर आपात बैठक बुलाई थी। इसके बाद अरविंद केजरीवाल गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई बैठक में भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हर कोई चाहता है कि हिंसा रुके। गृह मंत्री ने आज बैठक बुलाई थी जो सकारात्मक रही।

अमित शाह ने बुलाई थी बैठक

अमित शाह ने बुलाई थी बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा को लेकर 12 घंटे के भीतर दूसरी बैठक बुलाई थी। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कई राजनीतिक दलों के नेता भी इस बैठक में शामिल हुए। दिल्ली में भड़की हिंसा में अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल भी शामिल हैं। गोकुलपुरी में भड़की हिंसा में शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+