पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की अनुपम खेर ने मांगी दुआ

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बीती रात अचानक तबियत खराब होने के वजह से उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स के कार्डियोथोरेसिक सेंटर में डाॅक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता को बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Recommended Video

    Former PM Manmohan Singh AIIMS में भर्ती,बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल लाए गए | वनइंडिया हिंदी
    anupammanmohan

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमन्त्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका कार्यकाल साल 2005 से 2014 तक रहा, 87 वर्षीय मनमोहन सिंह कोरोना संकट में कांग्रेस पार्टी द्वारा गठित सुझाव टीम के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने समय-समय पर कोरोना वायरस से निपटने के लिए मोदी सरकार को सुझाव दिया है। पूर्व पीएम को अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद से सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। एक्टर अनुपम खेर ने भी पूर्व पीएम स्वस्थ्य होने की कामना की। 65 वर्षीय अभिनेता ने पूर्व प्रधानमंत्री की स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए ट्वीट किया हैं। उन्‍होंने ट्वीटर पर लिखा कि मेरी प्रभु से प्रार्थना है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी जल्दी ही पूर्ण रूप से स्वास्थ्य होकर अपने घर लौटें। Wishing former Prime Minister #DrManmohanSingh ji a very speedy recovery।

    expm

    बता दें2009 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने एम्स में हार्ट-बायपास सर्जरी हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार जाने-माने कार्डिएक सर्जन डॉक्टर रमाकांत पांडा के नेतृत्व 11 चिकित्सकों की टीम ने पूर्व पीएम की सर्जरी की थी। वह वर्तमान में संसद के उच्च सदन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं। पूर्व पीएम डाक्टर मनमोहन सिंह ने 2004 और 2014 के बीच भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।कांग्रेस ने ट्वीट कर अपने नेता के लिए बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर डॉ. मनमोहन सिंह के लिए दुआ मांगी। केजरीवाल ने लिखा, डॉ. मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर चिंतित हूं। आशा है कि वह जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। पूरा भारत हमारे पूर्व पीएम के लिए प्रार्थना कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+