द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर यूट्यूब से 'गायब', अनुपम खेर भड़के
मुंबई। अनुमप खेर ने अपनी आगामी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर यूट्यूब पर ना दिखने को लेकर गुस्से का इजहार किया है। ट्विटर पर खेर ने कहा है कि भारत में यूट्यूब पर इस फिल्म का ट्रेलर पहले रिजल्ट में दिख नहीं रहा। यहां तक कि 50वीं पोजीशन तक भी ट्रेलर नहीं है जबकि ट्रेलर अपनी रिलीज के बाद लगातार टॉप ट्रेंड में रहा। ट्विटर पर उन्होंने कहा कि देशभर से लोग उन्हें मैसेज पर फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब से गायब होने की शिकायत कर रहे हैं।

यूट्यूब पर पहले रिजल्ट में नहीं मिल रहा ट्रेलर
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर 27 दिंसबर को रिलीज हुआ है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद कई तरह के विवादों के चलते ये चर्चा में है। एक दिन पहले तक ये यूट्यूब पर पहली सर्च में दिख रहा था लेकिन मंगलवार से ये पहले रिजल्ट में नहीं दिख रहा है।

अनुपम ने निभाया है मनमोहन सिंह का किरदार
अनुपम खेर ने इस फिल्म को अपने जीवन का बेहतरीन काम बताया है। खेर ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है। सोनिया गांधी का रोल जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट और राहुल के रोल में अर्जुन माथुर नजर आएंगे। अहाना कुमरा प्रियंका गांधी और दिव्या सेठ मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका में हैं। संजय बारू का रोल अक्षय खन्ना ने निभाया है। फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है।

11 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
संजय बारू की 2014 में आई किताब द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह पर बनी इस फिल्म में मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने, उनके कार्यकाल और सोनिया गांधी, राहुल गांधी से उनके रिश्तों को फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर 27 दिसंबर को रिलीज हुआ है। फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications