VIDEO: अनुपम खेर ने शेयर किया 101 साल की चाय बेचने वाली महिला का वीडियो
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया और खासकर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोमवार सुबह उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वे एक महिला के साथ हैं और उससे बातचीत कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि मैं खजुराहो में हरबी देवी से मिला। ये 101 साल की हैं और काफी खुश हैं। वे एक पुराने पेड़ के नीचे चाय बेचती हैं। ये बेहद आजाद हैं और इनकी मुस्कान शानदार। इनके साथ छोटी सी बातचीत आपकी जिंदगी में बदलाव ला सकती है। भगवान इन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दे।

वीडियो में अनुपम हरबी देवी के खुश मिजाजी की तारीफ कर रहे हैं और उनसे काफी प्रभावित भी दिखाई पड़ रहे हैं। अनुपम के इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 1823 बार रिट्वीट किया गया। इसके अलावा कमेंट बाक्स में भी लोगों के खूब रिप्लाई आ रहे हैं।
बता दें कि अनुपम खेर कई बार अपने ट्वीट्स के चलते विवादों में आ जाते हैं। वहीं उनकी अगली फिल्म अभी से विवादों में है। दरअसल ये फिल्म कांग्रेस के कार्यकाल पर आधारित है। जहां अनुपम डॉ. मनमोहन सिंह के किरदार में हैं। ट्रेलर देखकर कांग्रेस फिल्म में वास्तविकता से छेड़छाड़ का अनुमान लगा रही है जिसके चलते फिल्म अभी से विवादों में घिर गई है।
यह भी पढ़ें- The Accidental Prime Minister को देख कन्फ्यूज हुईं अनुपम खेर की मां, देखिए क्या कहा उन्होंने












Click it and Unblock the Notifications