लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला चीटियों का झुंड, बिजनेस क्लास में सवार था ये VIP

नई दिल्ली, सितंबर 06। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-111 के विमान में बहुत सारी चीटियां मिलने की वजह से फ्लाइट को टेक ऑफ करने से रोक दिया गया। ये नजारा सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला। इस मामले ने एयर इंडिया की फजीहत करा दी है, क्योंकि बिजनेस क्लास में चीटियों का मिलना वाकई हैरानी वाली बात है, क्योंकि इस क्लास में अधिकतर वीआईपी ही यात्रा करते हैं।

Air India

ये वीआईपी सवार थे फ्लाइट में

आपको बता दें कि जिस फ्लाइट में चीटियां मिली, वो बिजनेस क्लास थी और भूटान के प्रिंस Jigme Namgyel Wangchuck और उनके पिता King Jigme Khesar Namgyel Wangchuck फ्लाइट में सवार थे। ANI की खबर के मुताबिक, चीटियां मिलने की वजह से फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया और बाद में किसी दूसरी विमान में यात्रियों को सवार कर फ्लाइट को रवाना किया गया।

एयर इंडिया के विमान में पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

आपको बता दें कि एयर इंडिया के विमान में इस तरह की लापरवाही कोई नई बात नहीं है। इससे पहले इसी साल मई में एयर इंडिया की एक फ्लाइट में चमगादड़ मिलने से हड़कंप मच गया था। ये विमान में न्यूयॉर्क जा रहा था। चमगादड़ मिलने की वजह से फ्लाइट के उड़ान भरने के आधे घंटे बाद ही उसे वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। हालांकि बाद में बताया गया कि विमान में जो चमगादड़ मिला था, वो मृत था।

इसके अबाद जुलाई 2021 में एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में विंडशील्ड पर क्रैक मिला था। ये फ्लाइट सऊदी अरब जा रही थी। इसके बाद केरल के तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+