दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने के लिए उतारी गईं 'एंटी स्मॉग गन'

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली हर साल भारी प्रदूषण के कारण सुर्खियों में रहती है। जिसके चलते ऑड इवन नियम तक लागू करना पड़ता है। इस साल दिल्ली सरकार पहले ही प्रदूषण को नियंत्रित करने की तैयारियों में जुट गई है। सरकार ने ना केवल दिल्ली को हरा भरा करने की बात कही है बल्कि पहला लक्ष्य डस्ट प्रदूषण को कम करना रखा है। यानी सरकार सबसे पहले मिट्टी के प्रदूषण को कम करने पर काम कर रही है। राजधानी में प्रदूषण को कम करने के लिए कंस्ट्रक्शन साइट पर एंटी स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

delhi, pollution, dust pollution in delhi, gopal rai, anti smog gun in delhi, anti smog gun deployed in delhi, holiday due to pollution in delhi, pollution level in delhi today, present pollution level in delhi, delhi pollution level after lockdown, pollution challan in delhi 2020, delhi school holiday pollution, pollution level near me, pollution holiday in delhi, delhi ncr pollution today, delhi ncr air pollution level, pollution level in india today, delhi schools closed pollution, delhi pollution rate, pollution level in delhi today live, delhi pollution news today, today delhi pollution level, दिल्ली, प्रदूषण, दिल्ली में प्रदूषण, एंटी स्मॉग गन, गोपाल राय, दिल्ली में एंटी स्मॉग गन तैनात

Recommended Video

      Delhi Air Pollution: गैस चैंबर बन सकती है दिल्‍ली! हवा में घुटने लगा दम | वनइंडिया हिंदी

      इसपर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है, 'हमारा पहला लक्ष्य डस्ट पॉल्यूशन को कम करना है, इसके लिए सरकार की तरफ से दिशा निर्देश जारी किए हैं। बड़े निर्माण स्थलों पर एंटी स्मॉग गन लगाए जा रहे हैं। लगभग 39 स्थलों की पहचान की गई है और उन्हें दिशा निर्देश दिए हए हैं कि कि वो तुरंत एंटी स्मॉग गन लगाएं।' बता दें दिल्ली में बुधवार का पीएम 2.5- 165 है, जो अनहेल्दी है। वहीं तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। यानी हवा अब भी सांस लेने के लिए खतरनाक ही है।

      इससे दो दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था, हम प्रदूषण के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं, 'युद्ध प्रदूषण के विरूद्ध' मुहिम शुरू कर रहे हैं। दिल्ली के अंदर जहां भी पराली होती है वहां पर दिल्ली सरकार घोल बनाकर छिड़काव कराएगी। दिल्ली सरकार पूसा संस्थान की निगरानी में घोल बनाने का काम शुरू कर रही है। मिट्टी की वजह से काफी प्रदूषण होता है इसलिए मिट्टी को उड़ने से रोकने के लिए आज से 'एंटी डस्ट कैंपेन' शुरू कर रहे हैं। हम ये नीति ला रहे हैं कि अगर कोई एजेंसी पेड़ काटती है तो उसको उसमें से 80 फीसदी पेड़ नई जगह लगाने पड़ेंगे।

      प्रदूषण के खिलाफ कैसे लड़ी दिल्ली ने लड़ाई, डेरिंग सिटीज फोरम के जरिए आज दुनिया को बताएंगे अरविंद केजरीवाल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+