उत्तर प्रदेश की तर्ज पर दिल्ली में भी बनाया जाए एंटी रोमियो स्क्वायड: मनोज तिवारी

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने राजधानी में एंटी रोमियो स्क्वायड बनाए जाने की मांग की है। तिवारी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस तरह से एंटी रोमियो दस्ता शुरू किया था, वो एक अच्छा कदम था। इसे उत्तर प्रदेश में यह फिर से शुरू होने जा रहा है, दिल्ली में भी इसे शुरू किया जाना चाहिए। ये महिला सुरक्षा के लिहाज से बहुत अच्छा है, हम सभी को इसका स्वागत करना चाहिए। दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन शनिवार को तिवारी ने ये बातें कहीं।

Delhi, BJP, Manoj Tiwari, Anti romeo squad, दिल्ली, भाजपा, मनोज तिवारी, एंटी रोमियो स्क्वायड

उत्तर प्रदेश में 2017 में भाजपा की सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया था। लड़कियों की सुरक्षा के नाम पर बने ये दस्ते शहरों में मोरल पुलिसिंग के लिए आलोचना का शिकार भी हुए। ये फैसला उस समय विवादित रहा और फिर इसे बंद कर दिया गया। अब ये एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा है कि एंटी रोमियो स्कॉड को फिर से सक्रिय किया जाए।

राजधानी दिल्ली में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। शुक्रवार को बैठक का पहला सत्र था और आज (शनिवार) को दूसरा और आखिरी। भाजपा की ये बैठक दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चल रही है। बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने विधानसभावार अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति का ब्यौरा भी बैठक में दिया। भाजपा ने बैठक में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है।

अंबेडकर सभागार में हो रही इस बैठक में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के अलावा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता समेत बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+