एंटी डस्ट अभियानः दिल्ली पर्यावरण मंत्री ने लोक निर्माण विभाग पर लगाया 20 लाख रुपए का जुर्माना
नई दिल्ली। दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुरूवार को औचक निरीक्षण के लिए बुरारी पहुंचे और वहां निर्माण स्थल पर पर्यावरण नियमों का उल्लघंन करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। मौके से जाते-जाते मंत्री गोपाल राय ने चेतावनी देते हुए कहा कि वो अगले दिन भी साइट का दौरा करेंगे और आवश्यक हुआ तो फिर से जुर्माना लगाया जाएगा।

गौरतलब है दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आजकल लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं और दिल्ली में पर्यावरण नियमों का उल्लघंन करने वाले विभागों और निगमों पर जुर्माना लगा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पर्यावरण मंत्री ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया था और उन्होंने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) को उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर 20 लाख रूपए का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया था।
Recommended Video

दरअसल, पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली के अंदर धूल से उड़ने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए एंटी डस्ट अभियान शुरू किया है, जिसके तहत सरकार ने आश्वयक दिशा-निर्देश जारी किए हैं और उल्लंघन करने वाले पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं और जब मंगलवार को एक औचक निरीक्षण के लिए वो भलस्वा लैंडफिल साइट पर भारी मात्रा में धूल उड़ते देखा तो उन्होंने उत्तरी नगर निगम पर 20 लाख का जुर्माना लगाने का निर्देश दे दिया।

बुधवार को चांदनी चौक पुनर्विकास परियोजना स्थल का मुआयना करने पहुंचे पर्यावरण मंत्री ने कहा कि प्रदूषण का मुद्दा जन स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है और सभी एजेंसियां इसकी रोकथाम के लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं, इसलिए धूल की रोकथाम के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, यह मायने नहीं रखता कि वह कौन सी एजेंसी है।












Click it and Unblock the Notifications