50 राज्यों में Donald Trump के खिलाफ बगावत! Army Day पर सड़कों पर उतरी जनता, क्यों सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा?
No Kings Protest In America: जब वॉशिंगटन डीसी में शनिवार (14 मई) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ और अपने 79वें जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य सैन्य परेड की अगुवाई की, उसी समय देशभर में विरोध की लहर उठ खड़ी हुई। अमेरिका के सभी 50 राज्यों में हजारों लोगों ने 'नो किंग्स' अभियान के तहत सड़कों पर उतरकर ट्रंप प्रशासन की तानाशाही प्रवृत्तियों और प्रवासी व घरेलू नीतियों की खुलकर निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ एक खतरे के रूप में देखा और राष्ट्रपति की शक्ति के केंद्रीकरण को खारिज करते हुए उनके नेतृत्व की आलोचना की। अमेरिका की सड़कों हुए उग्र प्रदर्शन के बाद एक बार फिर ट्रंप की सत्ता खतरे में पड़ गई है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया छोटा भाषण
नेशनल मॉल पर हुई इस भव्य परेड में सेना की टुकड़ियां, भारी हथियार और फाइटर जेट्स की फ्लायओवर शामिल थी। हालांकि, मौसम थोड़ा बिगड़ गया था, बादल छाए थे और हल्की बारिश हो रही थी जिसकी वजह से फ्लायओवर सीमित कर दी गई और कार्यक्रम कुछ घंटे देर से शुरू हुआ। फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ पहुंचे राष्ट्रपति ट्रंप(Donald Trump) ने इस मौके पर एक छोटा सा देशभक्ति भाषण दिया। उन्होंने अमेरिकी सेना की ताकत, साहस और समर्पण की तारीफ की। इस दौरान सैन्य बैंड्स ने जोशीले देशभक्ति गाने बजाए और कुछ सैनिकों ने मंच पर आकर अमेरिका की सेवा और परंपराओं को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं।

देशभर में प्रदर्शन हुए उग्र
- लॉस एंजेलिस (एलए) में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीव्र झड़पें हुईं। सिटी हॉल के पास tear gas और flash bangs के इस्तेमाल के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के अनुसार, एक छोटे समूह ने पत्थर, बोतलें और पटाखे फेंके, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने का आदेश दिया गया।
- फीनिक्स (एरिज़ोना) में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने भीड़ में पिस्तौल लहराई, लेकिन पुलिस ने तुरंत उसे काबू में कर लिया।
- फिलाडेल्फिया में लगातार मार्च चलते रहे, भीड़ पुलिस द्वारा तितर-बितर किए जाने के बावजूद नारे लगाते और पोस्टर लहराते रहे।
- वर्जीनिया में एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया जिसने प्रदर्शनकारियों के बीच गाड़ी घुसा दी, हालाँकि कोई घायल नहीं हुआ।
- टेक्सास में एक धमकी मिलने के बाद राज्य की कैपिटल बिल्डिंग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, हालांकि विवरण अब तक सीमित हैं।
ये भी पढ़ें जब हिंसा की आग में जल रहा था अमेरिका, स्टेज पर डांस कर रहे थे Donald Trump! Video Viral
क्यों हो रहे हैं ट्रंप विरोधी प्रदर्शन?
देशभर में हो रहे ये प्रदर्शन इसलिए हैं क्योंकि बहुत से लोग मानते हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप धीरे-धीरे तानाशाही की ओर बढ़ रहे हैं। उनका मानना है कि ट्रंप संविधान की अनदेखी कर रहे हैं, अदालतों के आदेशों का पालन नहीं कर रहे, और प्रवासियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।
'नो किंग्स' नाम से चल रहे इस विरोध आंदोलन का मकसद है यह बताना कि अमेरिका एक लोकतांत्रिक देश है, यहां किसी राजा या तानाशाह के लिए जगह नहीं है। प्रदर्शनकारियों को लगता है कि ट्रंप खुद को राजा या तानाशाह की तरह पेश कर रहे हैं, पावर अपने हाथ में केंद्रित कर रहे हैं, और विरोध करने वालों को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें 'ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी', MP Melissa Hortman की हत्या पर भड़के Trump, दी कड़ी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications